Exclusive Don 3 Update : फरहान अख्तर ( Frahan Akhtar) इन दिनों अपनी अगली फिल्म डॉन 3( Don 3) पर काम कर रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) को लीड किरदार में लिया गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले पहले खबर आई थी कि फिल्म से को-एक्ट्रेस कियारा आडवाणी( Kiara Advani) को रिप्लेस कर दिया गया है। प्रेग्नेंसी की वजह से कियारा ने डॉन 3 से किनारा कर लिया था। अब फिल्म से जुड़ी एक और खबर हाथ लगी है, सिंगर शंकर महादेवन( Shankar Mahadevan) ने बताया है कि वह डॉन 3 के लिए म्यूजिक शुरू करने वाले हैं। ज़ूम के साथ लेटेस्ट टॉक में उन्होंने क्या कहा आइए बताते हैं।
उन्होंने फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर के साथ अपने पेशेवर सहयोग के बारे में भी बात की। महादेवन ने बताया कि वे मेरे करियर ग्राफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। मेरा पहला वीडियो, ब्रेथलेस, फरहान और जोया ने मिलकर निर्देशित किया था। उन्होंने इसे एक जोड़ी के रूप में एक साथ किया था। और फिर, हमने जोया की कई फिल्मों जैसे कि जिंदगी न मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों में साथ काम किया। बता दें कि शंकर ने डॉन और डॉन 2 में भी म्यूजिक दिया था।
डॉन 3( Don 3) के बारे में बात करें तो फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। डॉन फिल्म का हिस्सा बनने पर रणवीर सिंह ने भी अपनी खुशी जाहीर की थी और फैंस से कहा था कि मुझे पता है आप मुझे अपनाएंगे।
