बॉलीवुड

Pathaan: Shah Rukh Khan-Salman Khan ने मिलकर उड़ाया नए-नवेले एक्टर्स का मजाक, बोले 'बच्चों के हवाले देश नहीं...'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 25, 2023, 08:59 PM IST

Pathaan: शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आए। दोनों को साथ में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब शाहरुख और सलमान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मिलकर नए एक्टर्स का मजाक उड़ा रहे हैं।

Image

shahrukh khan and salman khan (credit pic: social media)

Pathaan: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म से 4 साल बाद शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सलमान खान भी नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख और सलमान नए एक्टर्स का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख और सलमान साथ में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान कहते हैं, यार 30 साल हो गए हैं। सोच रहा हूं छोड़ दूं। इस पर सलमान कहते हैं कि अगर छोड़ दिया तो हमारे सिवाय कौन है?

दोनों इस दौरान किसी का नाम नहीं लेते हैं और कहते हैं कि कौन वो, नहीं वो वाला, नहीं उससे नहीं होगा। फिर शाहरुख सलमान से कहते हैं, नहीं यार बच्चों पर देश नहीं छोड़ सकते हैं।

सलमान -शाहरुख ने नए एक्टर्स का उड़ाया मजाक

पठान में सलमान खान का 10 मिनट का कैमियो रोल है। दोनों सुपरस्टार्स को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। शाहरुख और सलमान को लंबे समय बाद साथ में देखकर फैंस को करण- अर्जुन की याद आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो रोल हो सकता है। लेकिन अभी तक इस बात पर कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं आया है। पठान की रिलीज के साथ सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज किया है।

पठान में शाहरुख, दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में हैं। शाहरुख का एक्शन अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। पठान के अलावा शाहरुख जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article