बॉलीवुड

मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से हुई पूछताछ, एक्टर पर लगा लाखों का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 12, 2022, 04:19 PM IST

Shahrukh khan stopped at Mumbai Airport: शाहरुख खान और उनकी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिसर द्वारा रोका गया। एक्टर भारत में अपने साथ लाखों की कीमती घड़ियां लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने इसकी कस्टम ड्यूटी नहीं भरी थी।

Image

shahrukh khan ( credit pic: instagram)

Shahrukh khan stopped at Mumbai Airport: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार देर रात रोक लिया था। कस्टम विभाग ने शाहरुख खान और उनकी टीम से करीब एक घंटे तक पूछताछ की थी, बाद में किंग खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को जाने दिया गया था। हालांकि शाहरुख खान के बॉर्डी गार्ड रवि और उनकी टीम को कस्टम विभाग ने पकड़े रखा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किंग खान अपने साथ महंगी घड़ियांं लेकर आए थे। उन्होंने इन बेशकिमती घड़ियों की कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाई थी, जिसकी वजह से एक्टर से पूछताछ हुई।

शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचे थे। उन्हें मुंबई के T-3 टर्मिनल पर शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रोका था। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर दुबई के एक बुक लॉन्च के इवेंट में पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान एक्टर और उनकी टीम के बैग से लाखों रुपये की कीमती घड़ियों के खाली डिब्बे मिले है। इसके बाद कस्टम ऑफिसर ने सबको रोक दिया और सबके बैग की चेकिंग हुई। कस्टम ऑफिसर को बैग में Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 खाली डिब्बे, ऐपल सीरीज की घड़ी मिली। इवैल्यूएशन के बाद इन घड़ियों पर 18 लाख रुपये की ड्यूटी बनी।

कस्टम ड्यूटी नहीं भरने पर शाहरुख पर लगा लाखों का जुर्माना

जांच के दौरान कस्टम ऑफिसर का कहना था कि इन महंगी घड़ियों पर लाखों का टैक्स लगता है। कई सवालों के बाद शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को जाने दिया गया। ये प्रोसेस करीब एक घंटे तक चला था। मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान ने 7 लाख रुपये का जुर्माना चुकाया है। ये बिल उनके बॉडी गार्ड रवि के नाम पर बना। उनके बॉडीगॉर्ड और अन्य सदस्यों को सुबह 8 बजे छोड़ दिया गया। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने कस्टम ड्यूटी भरी नहीं है। सितारे अक्सर महंगी चीजें लेकर भारत आते हैं, लेकिन कस्टम ड्यूटी भरने से कतराते है। शाहरुख खान जैसे एक्टर से फैंस इस तरह की उम्मीद नहीं करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article