बॉलीवुड

'भूल भुलैया' का सीक्वल है अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ? डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उठाया सच से पर्दा

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 13, 2026, 03:50 PM IST

Priyadarshan on Bhooth Bangla Movie: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं ये मूवी 'भूल भुलैया' जैसी होने वाली है। अब इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए...

Image

Image Source: IMDb

Priyadarshan on Bhooth Bangla Movie: बॉलीवुड में प्रियदर्शन (Priyadarshan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जोड़ी फिर से धमाल मचाने वाली है। दोनों की नई कॉमेडी हॉरर फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर काफी चर्चा चल रही थी कि क्या ये भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) का सीक्वल है। लेकिन अब प्रियदर्शन ने खुद इस बात को साफ कर दिया है। प्रियदर्शन ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन ने फिल्म और अक्षय कुमार को लेकर कई बड़े खुलासे किए। तो लिए जानते हैं कि प्रियदर्शन ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

प्रियदर्शन ने कही ये बात

पिंकविला से बातचीत में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने साफ किया कि भूल भुलैया और भूत बंगला फिल्म पूरी तरह अलग तरह की कहानी वाली हैं। उन्होंने तुलना से आने वाली उम्मीदों के बारे में कहा कि उन्हें ऐसी उम्मीदें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। हर फिल्म को अलग-अलग अनुभव की तरह देखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी समस्या उम्मीदें हैं। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं। हर फिल्म अलग होती है और आप इसकी तुलना नहीं कर सकते। असल में भूल भुलैया एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जबकि भूत बंगला एक फैंटेसी है। लेकिन ये फैंटेसी हमारे देश की बहुत सी अंधविश्वासों पर आधारित है। बहुत से लोग भूतों में विश्वास करते हैं और कई तरह के अनुष्ठान करते हैं।' उन्होंने समझाया कि दोनों फिल्मों में हॉरर और हास्य हैं, लेकिन थीम और कहानी कहने का तरीका पूरी तरह अलग है। इसके अलावा प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को अपने लिए काफी लकी भी बताया है।

कब रिलीज होगी भूत बंगला?

अक्षय कुमार लीड रोल वाली फिल्म भूत बंगला इसी साल 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, असरानी, मनोज जोशी, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर अहम रोल में हैं। प्रियदर्शन के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article