Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान शाहरुख खान पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। फैंस से लेकर स्टार्स तक हर कोई किंग खान को उनके जन्मदिन की बधाई देता नजर आया। तो वहीं शाहरुख खान ने भी लोगों को अपने बर्थडे पर बड़े-बड़े सरप्राइज दिए। पहला सरप्राइज फिल्म किंग (King) का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया जिसने सबका दिल जीत लिया। इसके बाद किंग खान ने एक और वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर शेयर किया। तो चलिए जानते हैं किंग खान के नए वीडियो में क्या खास है।
शाहरुख खान ने किया फैंस का शुक्रिया
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान एक वीडियो है जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान फैंस के बीच नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो को शाहरुख खान ने एक धांसू कैप्शन के साथ शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा कि 'थैंक यू फॉर मेकिंग माय बर्थडे स्पेशल ऐज अलवेज। फुल ऑफ ग्रेटिट्यूड एंड दोज ऑफ यू आई कूडन्ट मीट, आई विल सी यू सून। इन द थिएटर्स एंड एट द नेक्स्ट बर्थडे। लव यू'। आपको बता दें कि शाहरुख खान का ये वायरल वीडियो बालगंधर्व रंगमंदिर में हुए फैन मीट का है। इस वायरल हो रहे वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आए।
कब रिलील होगी 'किंग'
शाहरुख खान इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म किंग अगले साल यानी 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान का धांसू एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी नजर आएंगे। शाहरुख खान के वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
