Shah Rukh Khan Tribute Piyush Pandey: विज्ञापन जगत के फेमस पियूष पांडे (Piyush Pandey) अब हमारे बीच नहीं रहे। पियूष पांडे का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। पियूष पांडे के निधन की खबर सामने आने के बाद आम लोगों से लेकर नेता और अभिनेता सभी सदमे में नजर आए। पियूष पांडे के निधन पर लोगों ने शोक जताया। अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
शाहरुख खान ने दी पियूष पांडे को श्रद्धांजलि
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान की कोई अपकमिंग मूवी नहीं बल्कि एक पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में शाहरुख खान ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि दी है। शाहरुख खान ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि 'पियूष पांडे के साथ काम करना और उनके आसपास रहना हमेशा आसान और मजेदार लगता था। उनके बनाए जादू का हिस्सा बनना बड़ा सम्मान था। उन्होंने अपने जीनियस को इतने हल्के अंदाज में कैरी किया और भारत की एड इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल दिया। मेरे दोस्त, तुम्हें बहुत मिस करूंगा।' शाहरुख खान की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आए और पियूष पांडे को श्रद्धांजलि दी। इस पोस्ट के साथ शाहरुख खान ने पियूष पांडे की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोग देखते रह गए।
शाहरुख खान इन फिल्मों में आएंगे नजर
शाहरुख खान अपनी इस पोस्ट के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। शाहरुख खान एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में पठान 2 (Pathaan 2) और किंग (King) जैसी मूवीज शामिल हैं। फिल्म किंग में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
