बॉलीवुड

Dunki में क्या होगा खास? फैन को जवाब देने के चक्कर में पोल खोल बैठे Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Epic Reply To Fan Over Dunki: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान जल्द ही 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म '22 दिसंबर' को रिलीज होने वाली है। वहीं हाल ही में एक फैन ने उनसे सवाल किया कि इस मूवी में ऐसा क्या खास होने वाला है।

Image

शाहरुख खान ने 'डंकी' को लेकर किया बड़ा खुलासा

Shah Rukh Khan Epic Reply To Fan Over Dunki: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इन दिनों छाए हुए हैं। शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म विश्वस्तर पर हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है। वहीं भारत में भी 'जवान' की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इन सबके बीच अब शाहरुख खान की 'डंकी' (Dunki) को लेकर भी लोगों में क्रेज बनना शुरू हो गया है। वहीं हाल ही में एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल भी किया कि 'डंकी' में ऐसा क्या खास होने वाला है, जिसका जबरदस्त जवाब देने में शाहरुख खान भी पीछे नहीं हटे।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फैंस संग जुड़ने के लिए #ASKSRK सेशन शुरू किया था, जिसमें फैंस ने उनसे दिल खोलकर सवाल किये। वहीं शाहरुख खान ने भी हर एक सवाल का जवाब जबरदस्त अंदाज में दिया। एक फैन ने शाहरुख खान से 'डंकी' के सिलसिले में सवाल करते हुए लिखा, "मैसी क्लासी सब हो गया सर, अब 'डंकी' में ऐसा क्या होने वाला है?" इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "डंकी में राजू हिरानी हैं, और क्या ही चाहिए।"

बता दें कि 'डंकी' (Dunki) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया था। इसके अलावा एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल किया, "सर 'जवान' की 1000 करोड़ रुपये की पार्टी कहां होगी?" इसपर शाहरुख खान ने जवाब में कहा, "जवान' की पार्टी 'जवान' के घर पर होगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article