बॉलीवुड

इन तीन बॉलीवुड स्टार्स ने की Yo Yo Honey Singh की डिप्रेशन से निकलने में मदद, अब रैपर ने किया खुलासा

Yo Yo Honey Singh Revealed about Being in Depression: रैपर यो यो हनी सिंह ने शोहरतों के साथ ही काफी बुरा वक्त भी झेला है। अब जाकर रैपर ने अपने उस वक्त के बारे में खुलासा किया है जब वह डिप्रेशन में थे, उन्होंने बताया कि इन स्टार्स ने उनकी मदद की थी।

Honey Singh Reveals who helped him in Depression

Honey Singh Reveals who helped him in Depression

Yo Yo Honey Singh Revealed about Being in Depression: भारत के कुछ सबसे मशहूर रैपर में से एक यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। हाल ही में, यो यो हनी सिंह की एक नई एल्बम रिलीज हुई है, जिनसे फैंस पर अपनी छाप छोड़ना शुरू कर दिया है। हाल ही में हनी सिंह लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन के दिनों के बारे में बात करते हुए नजर आए हैं। रैपर ने खुलासा किया कि शाहरुख खान से लेकर ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स थे जिन्होंने उस मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया है।

वह समय समय पर उनका हाल चाल लेते रहते थे और यह भी पूछते थे कि आखिर वह कैसा फील कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने ही हनी सिंह को डॉक्टर से मिलने के लिए कहा था और अक्षय कुमार लगातार उनकी हेल्थ पर लगातार नजरें बनाए हुए थे। सोशल मीडिया पर अब हनी सिंह का ये बयान अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बुरे वक्त में हनी सिंह को मिला दोस्तों का साथ

इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि किस तरह जब उनकी हेल्थ खराब थी तो बॉलीवुड के कुछ दोस्तों ने काफी साथ दिया था। सिंगर ने कहा, 'अक्षय पाजी का कॉल आता था, वो फॉलो अप करते थे, दीपिका ने डॉक्टर से बात की थी और शाहरुख भाई हमेशा फोन करते रहते थे। वह मेरी फैमिली से पूछते थे, मैं तो बात नहीं कर पाता था। सब ने बहुत सपोर्ट किया।'

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article