बॉलीवुड

पापा को गिटार बजाता देख खुशी से झूमने लगा Ileana D’Cruz का बेटा, फोटो देख आप के चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

Ileana D’Cruz Son Koa and Husband Michael Dolan: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियान डिक्रूज अपनी पर्सनल लाइफ के चक्कर में सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपने बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद अब उन्होंने अपने पति के साथ बेटे की प्यारी तस्वीर शेयर की है।

Image

Ileana D’Cruz Son Koa and Husband Michael Dolan

Ileana D’Cruz Son Koa and Husband Michael Dolan: इलियाना डिक्रूज़ ने बीते काफी समय से खुद को फिल्मों से दूर रखा हुआ है। एक्ट्रेस इस समय अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस बनाए हुए हैं। एक्ट्रेस को उनकी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सेट पर कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने बेबी बॉय कोआ की देखभाल में भी बिजी चल रही हैं। वह फिलहाल अपने बेबीमून को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इलियाना अपने बेबी और हसबैंड की प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डोलन और कोआ की कुछ क्यूट फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों गिटार के साथ एंजॉय करते दिख रहे हैं। इलियाना ने इन फोटोज को शेयर करते हुए अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की है। यहां इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

पापा को गिटार बजाता देख भागा चला आया इलियाना का बेटा

इस तस्वीर में इलियाना के पति माइकल डोलन हाथ में गिटार लिए नजर आ रहे हैं। इस बीच उनका बेटा कोआ भी सीधा पापा के पास पहुंच जाता है और क्वालिटी टाइम एंजॉय करने लगता है। सोशल मीडिया पर कोआ और माइकल की इस फोटो को देख फैंस भी रिएक्ट करने लगे हैं। लोगों का मानना है कि फिल्मों से दूर एक्टिंग अपनी फैमिली के साथ पर्फेक्ट लाइफ एंजॉय कर रही हैं और इस बात में कोई शक नहीं कि उनका बेटा कोआ काफी क्यूट है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article