Tiger vs Pathaan Not Shelved: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। इस मूवी में सलमान खान का भी धांसू कैमियो नजर आया था। 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद से कयास लगाए जाने लगे कि मेकर्स अब 'टाइगर वर्सेज पठान' मूवी का निर्माण करेंगे। इस मूवी को लेकर फैन्स भी बेहद उत्साहित दिखाई दिए। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें आईं कि निर्माताओं ने 'टाइगर वर्सेज पठान' को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। नई जानकारी यह है कि मेकर्स ने 'टाइगर वर्सेज पठान' को बंद नहीं किया है बल्कि उन्होंने केवल अपना फोकस 'धूम 4' पर शिफ्ट किया है।
पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता आदित्य चोपड़ा आने वाले समय में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को एक नया रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार आदित्य का मानना है कि स्पाई यूनिवर्स की फिल्में दोहराव की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में अब फिल्म की कहानी को नए विजन के साथ पेश करने की जरुरत है। मेकर्स इस समय फिल्म के लिए एक नया रोडमैप तय कर रहे हैं। स्पाई यूनिवर्स में कई बदलाव किए जाएंगे।
निर्माताओं ने इस समय शाहरुख और सलमान खान की 'टाइगर वर्सेज पठान' की जगह फिल्म 'धूम 4' को शुरू करने का प्लान बनाया है। इस मूवी के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आया है। हालांकि मेकर्स ने 'धूम 4' में हुई रणबीर कपूर की एंट्री को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। आदित्य चोपड़ा फिल्म 'धूम 4' के लिए श्रीधर राघवन के साथ इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। सुनने में यह भी आया है कि 'धूम 4' का निर्देशन करने के लिए मेकर्स ने अयान मुखर्जी को बतौर डायरेक्टर ऑनबोर्ड लिया है।
