बॉलीवुड

सीमा सजदेह ने सोहेल खान संग तलाक की असली वजह पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अफेयर के कारण नहीं इस...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2025, 07:27 AM IST

Seema Sajdeh on Divorce With Sohail Khan: सलमान खान की एक्स भाभी सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान वो सोहेल खान (Sohail Khan) संग हुए तलाक की असली वजह बताती हुई नजर आईं। सीमा सजदेह का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

Image

seema sajdeh on Divorce

Seema Sajdeh on Divorce With Sohail Khan: एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) की पत्नी बॉलीवुड की मशहूर फैशन डिजाइनर और 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स (Fabulous Lives Of Bollywood Wives)' से पॉपुलर हुईं सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। सीमा सजदेह ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे किए। एक इंटरव्यू में सीमा ने अपने तलाक और सोहेल खान के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। सीमा सजदेह का नया इंटरव्यू सामने आते ही बी-टाउन में छा गया है। तो चलिए जानते हैं सीमा सजदेह ने इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या बोला है।

सीमा सजदेह ने तलाक को लेकर कही ये बात

सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, जिसकी वजह उनका अभी हाल ही में दिया गया एक इंटरव्यू है। सीमा सजदेह ने जेनिस सेकेरिया (Janice Sequeira) के यूट्यूब चैनल पर एक खास इंटरव्यू में अपने तलाक को लेकर बोला। उन्होंने कहा कि 'शादी में अफेयर कोई बड़ी बात नहीं है और यह शादी तोड़ने की वजह नहीं बनता। उनके मुताबिक, असली दिक्कत तब होती है जब पति-पत्नी आपस में लड़ते रहते हैं और हंसना भूल जाते हैं। जब शादी में हर वक्त झगड़े होते हैं, तो इसका सबसे बुरा असर बच्चों पर पड़ता है।' सीमा सजदेह के इस इंटरव्यू को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बयान के सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि सीमा सजदेह और सोहेल खान का तलाक किसी अफेयर की वजह से नहीं हुआ है।

कब हुई थी सीमा सजदेह-सोहेल खान की शादी

सीमा सजदेल और सोहेल खान ने लंबे अफेयर के बाद साल 1998 में शादी की थी। लेकिन शादी के 24 साल बाद यानी 2022 में दोनों अलग हो गए। सीमा सजदेह और सोहेल खान के दो बेटे हैं, निर्वान (Nirvan Khan) और योहान (Yohan Khan)।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article