Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई थी। लेकिन फिल्म की कमाई में तीसरे दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
सत्यप्रेम की कथा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजीट में कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। फिल्म ने कुल मिलाकर 26 करोड़ का बिजनेस किया है।
सत्यप्रेम की कथा ने जीता दर्शकों का दिल
सत्यप्रेम की कथा की कहानी में सत्तू और कथा की लवस्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी बहुत सिंपल है। कार्तिक यानी (सत्यप्रेम) कथा (कियारा) को पहली ही नजर में पसंद कर लेता है। दोनों की शादी हो जाती है। लेकिन कथा उससे प्यार नहीं करती है। सत्यप्रेम और कथा अपनी शादी के दौरान आने वाली हर मुसीबत का मिलकर सामना करता है। कार्तिक और कियारा के अलावा गजराज राव, सुप्रिया पाठक और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।
कार्तिक और कियारा इससे पहले भूल भुलैया 2 में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक और कियारा के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। कार्तिक हेरा फेरी 3, भूल भूलैया 3 और कैप्टन इंडिया में नजर आएंगे।
