बॉलीवुड

YRF Spy Universe में हुई मोहनलाल की एंट्री, वॉर 2 और पठान वर्सेज टाइगर में निभाएंगे दमदार रोल!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 1, 2023, 02:59 PM IST

YRF Spy Universe: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में नजर आएंगे। एक्टर की साउथ से लेकर हिंदी बेल्ट में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर वाईआरएफ की वॉर 2 और टाइगर वर्सेज पठान जैसी स्पाई थ्रिलर मूवी में नजर आएंगे। एक्टर को नए अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Image

YRF Spy Universe and Mohanlal (credit pic: instagram)

YRF Spy Universe: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की एंट्री हो गई है। मोहनलाल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फैंस सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी हैं। एक्टर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मोहनलाल वाईआरएफ की फिल्म वॉर 2 (War 2) और टाइगर वर्सेज पठान (Tiger Vs Pathaan) में नजर आ सकते हैं। इस खबर को जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। फैंस वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर मूवीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मोहनलाल वॉर में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथ मुख्य भूमका में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर टाइगर वर्सेज पठान में चीफ रॉ अफसर की भूमिका निभाएंगे क्योंकि पठान में मेकर्स ने डिंपल कपाड़िया के किरदार को खत्म कर दिया है।

YRF में होगी मोहनलाल की एंट्री

YRF (2)

YRF (2)

वॉर 2 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने अभी तक वॉर 2 की स्टारकास्ट का ऐलान नहीं किया है। वॉर 2 एक्शन थ्रिलर मूवी होगी। फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच दमदार वॉर देखने को मिलेगी। जूनियर एनटीआर वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, पठान वर्सेज टाइगर में सलमान खान और शाहरुख खान साथ में नजर आएंगे। दोनों सुपरस्टार को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। पठान में भी सलमान का कैमियो रोल था।

पठान वर्सेज टाइगर में शाहरुख और सलमान को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की टाइगर 3 में भी शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। टाइगर 3 में सलमान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में है। फैंस भाईजान की इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article