बॉलीवुड

Satish Kaushik Net worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे सतीश कौशिक, जानें उनकी नेटवर्थ

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 11:21 AM IST

satish kaushik property in 2023 and net worth: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं। एक्टर के निधन की खबर जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर दी है। एक्टर की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Image

satish kaushik family

satish kaushik net worth: सतीश कौशिक की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। महज 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक हमें छोड़कर चले गए। सबके चेहरे पर मुस्कान लाने वाले सतीश आज सबको रुला कर चले गए। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। सतीश अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं। एक्टर के निधन की खबर जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर दी है। सतीश अपने पीछे करोड़ों रुपये की संपत्ति छोड़कर गए हैं।

सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में करीब तीन दशक बिताए। एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक, उन्होंने काम किया। बताया जाता है कि साल 2023 में सतीश कौशिक की कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये थी। अपने अभिनय करियर से ही उन्होंने करोड़ों रुपये की संपत्ति भी खड़ी की।

13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेन्‍द्रगढ़ में सतीश कौशिक का जन्म हुआ था। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने करोलबाग के एक स्कूल से की फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से 1972 ग्रेजुएशन किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई करने वाले सतीश, बॉलीवुड में आने से पहले ही एक मंझे हुए थिएटर आर्टिस्ट थे।

एक्टर सतीश कौशिक ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा समय गुजारा था। उन्होंने 'मौसम' मूवी से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। वो एक्टर भी थे, प्रोड्यूसर भी। उन्होंने अपनी कॉमेडी से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता था। सतीश कौशिक ने साल 1983 में आई फिल्म मासूम से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया थ। इसके बाद उन्हें कल्ट फिल्म जाने भी यारों में अभिनय के साथ-साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाने का मौका मिला। अपने लंबे करियर में उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया होगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article