बॉलीवुड

सारा और शुभमन गिल की डेटिंग खबरों पर यूजर्स को सताई चिंता, यूजर्स बोले- कही पंत वाला न हो जाए हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 11:09 PM IST

Sara and Shubhman viral video: सारा अली खान और शुभमन गिल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस शुभमन गिल के बगल में बैठी नजर आ रही हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

sara and shubhman (credit: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या शुभमन और सारा अली खान कर रहे हैं एक- दूसरे को डेट
  • सारा और शुभमन गिल का वीडियो वायरल है
  • एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक - दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक दोनों में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। पहले दोनों का वीडियो हॉटल से वायरल हो रहा था, जिसमें दोनों एक- दूसरे के बगल में बैठे नजर आए थे। अब दोनों प्लेन में एक -दूसरे की बगल वाली सीट में बैठे नजर आए। सारा और शुभमन (sara and shubhman viral video) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एयरप्लेन में साथ बैठे नजर आए सारा और शुभमन

पहले वीडियो में सारा हॉटल की लॉबी में पिंक टैक टॉप में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सारा के साथ शुभमन गिल है। दूसरे वीडियो में सारा एक फैन के साथ फोटो लेते नजर आ रही है। यूजर्स का कहना है कि सारा के साथ कोई और नहीं शुभमन गिल बैठे हुए हैं। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, क्या सारा और शुभमन साथ में है एक बार फिर। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यूजर्स बोले- कही शुभमन का न हो जाए पंत वाला हाल

कई यूजर्स ने शुभमन और सारा के रिलेशनशिप पर कहा कि कहीं शुभमन भाई का पंत वाला हाल न हो जाए। एक यूजर ने लिखा, गिल भाई लड़की बना बनाया काम खराब कर देती हैं पंत से बात कर लो एक बार। दूसरे ने लिखा, करियर पर फोक्स करो, आप अगले विराट हो सकते हो।

इससे पहले शुभमन गिल के बर्थडे का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनके एक दोस्त ने इन डायरेक्टली सारा का नाम लेते हुए उन्हें विश किया था। हर कोई जानना चाहता है कि सारा और शुभमन के बीच क्या खिचड़ी पक रही हैं। इससे पहले सारा कार्तिक आर्यन और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। वहीं, शुभमन का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article