बॉलीवुड

दोबारा से लौट रही है नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की जोड़ी, वध 2 में इस बार सस्पेंस होगा और भी खतरनाक

Vadh 2 Release Date: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की अगली फिल्म वध 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया है। शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। आइए बताते हैं कब रिलीज हो रही है वध 2

Image

Image Source: Instagram

Vadh 2 Release Date: अभिनेत्री नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वध' पर नया अपडेट आया है। करीब 3 साल पहले आई इस फिल्म को पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है। लव फिल्म्स 'वध' का पार्ट 2 लेकर आ रही है। इस बार फिल्म में जबरदस्त थ्रिलर और ड्रामा का मिक्स्चर देखने को मिलेगा। मेकर्स ने अपने दर्शकों के लिए फिल्म के लेवल को एक कदम और बढ़ा दिया है। आज फिल्म का मोशन पोस्टर आया है। जिसमें स्टार्स की हल्की सी झलक देखने को मिल रही है। साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा हटा है। आइए आपको बताते हैं कब आ रही है वध 2

नीना गुप्ता( Neena Gupta) और संजय मिश्रा( Sanjay Mishra) स्टार "वध" ने दर्शकों को असली सिनेमा से रूबरू कराया था, और अब निर्माता 2022 में आई इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत "वध 2" की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसमें मुख्य किरदार नीना गुप्ता ( Neena Gupta) और संजय मिश्रा ( Sanjay Mishra) एक अलग रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "संघर्ष नया, कहानी नई, क्या गलत क्या सही, जानिए 6 फरवरी को। " यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होने जा रही है। मूवी 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

वध 2 में क्या खास!

जसपाल सिंह संधू ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है । वध 2( Vadh 2) में एक नई कहानी में नए पात्रों के साथ iseऔर भी पेचीदा बनाया जाएगा। मेकर्स ने इस बार सस्पेंस को डबल करने का फैसला लिया है। फिल्म में सौरभ सचदेवा, मानव विज, नदीम खान, जसपाल सिंह संधू, सुमित गुलाटी और अन्य स्टार्स भी शामिल हैं। बताते चले कि वध की कहानी एक ऐसे बुजुर्ग कपल की कहानी थी जो कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। इस बीच में संजय मिश्रा के किरदार से किसी का कत्ल हो जाता है। उसे छिपाने के लिए दोनों पति-पत्नी एक खेल रचते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article