Sania left Shoaib's House: भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा बीते कुछ दिनों से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर मीडिया में बनी हुई हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक हो गया है। इन दोनों के बीच पिछले एक साल से चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, जिसके बाद इन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। शोएब मलिक के एक करीबी ने मीडिया को जानकारी दी है कि दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया है, जिसके बाद इनकी राहें पूरी तरह से अलग हो गई हैं। शोएब मलिक के करीबी ने इससे ज्यादा कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (Shoaib Malik) अब साथ में भी नहीं रहते हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दुबई में एक बंगले में साथ रहा करते थे लेकिन अब सानिया मिर्जा ने नया आशियाना तलाश लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सानिया मिर्जा ने दुबई में एक नया घर लिया है, जिसमें वो अपने बेटे के साथ रहती हैं। सानिया ने दुबई में घर इसलिए लिया है ताकि वो शोएब के साथ मिलकर अपने बेटे का ध्यान रख पाएं और उसे मां-बाप दोनों का प्यार मिल सके। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा दुबई में रहकर अपने बेटे की को-पैरेंटिंग करेंगे।

Sania Mirza, Shoaib Malik going through a turbulent phase in their marriage: Report.(photo:instagram)
सानिया-शोएब जल्द कर सकते हैं तलाक का आधिकारिक ऐलान
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने शोएब मलिक का घर छोड़कर साफ कर दिया है कि अब दोनों के बीच पहले जैसा कुछ नहीं बचा है। बताया जा रहा है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जल्द ही तलाक का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। ये दोनों तलाक का ऐलान करने से पहले खुद को थोड़ा वक्त दे रहे हैं ताकि ये फैसला लिया जा सके कि पारिवारिक दोस्तों और फैंस को इतनी बड़ी खबर कैसे बतानी है। सानिया-शोएब की जोड़ी टूटने से इंडिया-पाकिस्तान दोनों मुल्कों के लोग दुखी हैं।
