बॉलीवुड

Samuk: लंदन में शूटिंग शुरू करेंगे Akshay Kumar, 2027 में रिलीज होगी एलियन सर्वाइवल थ्रिलर

Akshay Kumar's Samuk: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'सैमुक' की शूटिंग शुरू करने की तैयारियां स्टार्ट कर दी हैं, जो एक एलियन सर्वाइवल थ्रिलर बताई जा रही है।

Image

'सैमुक' के लिए अक्षय कुमार ने कसी कमर

Akshay Kumar's Samuk: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स को करने में व्यस्त हैं। 'भूत बंगला' की सफलता के बाद उन्होंने अनीस बज्मी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनके साथ विद्या बालन नजर आएंगी। इस मूवी में अक्षय-विद्या की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय कुमार ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट 'सैमुक' (Samuk) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Komal Rani Swarnkar संग Govinda के वायरल वीडियो पर Sunita Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'बुद्धि भ्रष्ट हो गई...')

अक्षय कुमार की 'सैमुक' क्या है?

'सैमुक' को इंडिया की एलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म में बड़े स्तर का एक्शन, सर्वाइवल हॉरर और एलियन थ्रिलर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म को 2027 की बड़ी थिएट्रिकल फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। 'सैमुक' का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण विपुल शाह कर रहे हैं, जबकि आशीष ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं।

Alien और Predator से मिली प्रेरणा

फिल्म के निर्देशक कनिष्क वर्मा ने बताया है कि 'सैमुक' के पीछे उनका आइडिया एलीट सिक्योरिटी फोर्स और मशहूर साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्मों के प्रति उनके लगाव से आया है। फिल्म के लिए Alien और Predator जैसी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्मों को प्रेरणा माना जा रहा है। 'सैमुक' में मेकर्स सिर्फ CGI पर निर्भर नहीं रहना चाहते। फिल्म में प्रैक्टिकल क्रिएचर इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि एलियन को पर्दे पर ज्यादा वास्तविक और डरावना दिखाया जा सके। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Crime Patrol Promo: Ajay Devgn बने शो के नए होस्ट, अनूप सोनी को किया रिप्लेस)

हॉलीवुड की बड़ी टीम Samuk से जुड़ी

'सैमुक' की खास बात यह है कि फिल्म के लिए हॉलीवुड की अनुभवी तकनीकी टीम को भी जोड़ा गया है। मशहूर क्रिएचर एफएक्स डिजाइनर एलेक गिलिस फिल्म के एलियन क्रिएचर को डिजाइन करेंगे। एलेक गिलिस Alien और Predator जैसी फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 'एलियन: रोमुलस', 'स्टारशिप ट्रूपर्स', 'स्माइल', 'इट' और 'ट्रेमर्स' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म के एक्शन की जिम्मेदारी ब्रिटिश स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर संभालेंगे। वह 'मिशन: इम्पॉसिबल', 'वेनम', 'स्टार वॉर्स' और 'नो टाइम टू डाई' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अक्षय कुमार ने भी की 'सैमुक' की पुष्टि

अक्षय कुमार ने 'सैमुक' का हिस्सा बनने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी और इसका विषय काफी दिलचस्प लगा। उन्होंने बताया कि एलियन थ्रिलर उनके लिए बिल्कुल नया जॉनर है और वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। अगर मेकर्स अपनी योजना के मुताबिक बड़े स्तर का एक्शन, प्रैक्टिकल एलियन इफेक्ट्स और हॉरर का रोमांच पर्दे पर उतारने में सफल होते हैं, तो 'सैमुक' 2027 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article