बॉलीवुड

Komal Rani Swarnkar संग Govinda के वायरल वीडियो पर Sunita Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'बुद्धि भ्रष्ट हो गई...'

Sunita Ahuja on Govinda: हाल ही में कोमल रानी स्वर्णकार संग गोविंदा का वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता आहूजा ने रिएक्शन दिया। सुनीता ने कहा कि उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

Image

कोमल रानी संग गोविंदा को देख भड़कीं सुनीता आहूजा?

Sunita Ahuja on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को करीब 40 साल हो चुके हैं। पिछले कुछ समय से दोनों का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। सुनीता आहूजा कई इंटरव्यू में गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। अब गोविंदा को उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है। हाल ही में पैपराजी ने जब सुनीता आहूजा से गोविंदा और कोमल रानी के वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Crime Patrol Promo: Ajay Devgn बने शो के नए होस्ट, अनूप सोनी को किया रिप्लेस)

गोविंदा-कोमल के वायरल वीडियो पर सुनीता ने दिया रिएक्शन

सुनीता आहूजा सोमवार दोपहर मुंबई में पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं। इसी दौरान एक पैपराजी ने उनसे गोविंदा और कोमल रानी का एयरपोर्ट वीडियो दिखाते हुए रिएक्शन मांगा। इस पर सुनीता ने कहा, 'एक कहावत सुनी है? विनाश काले विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गया है, इसीलिए ये सब करता है वो। क्या बोलें अभी?' सुनीता के इस बयान के बाद एक बार फिर गोविंदा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'R D Burman Biopic' में राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे Akshay Kumar, फरहान अख्तर ने की तगड़ी प्लानिंग)

‘हीरो नंबर 1’ से ‘चीटर नंबर 1’ वाले सवाल पर क्या बोलीं?

इसके बाद पैपराजी ने सुनीता से पूछा कि क्या गोविंदा अब ‘हीरो नंबर 1’ से ‘चीटर नंबर 1’ बन गए हैं? इस पर सुनीता ने कहा कि यह सवाल गोविंदा के फैंस से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी वह किसी बात पर अपनी राय रखती हैं, तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। सुनीता ने कहा कि वह चाहती हैं कि गोविंदा के फैंस ही इस मामले पर जवाब दें।

सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने दिया था जवाब

गोविंदा भी कई मौकों पर सुनीता के बयानों और अपने रिश्ते को लेकर बात कर चुके हैं। न्यूज एजेंसी के साथ एक पॉडकास्ट में अभिनेता ने सुनीता के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उन्हें प्यार से गाली देती हैं और वह उसे भी सह लेते हैं। अफेयर के आरोपों पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें पब्लिक में नहीं कहा जाता। उन्होंने यह भी कहा कि सुनीता अगर चार तारीफें करती हैं और एक बुराई करती हैं, तो उन्हें उसमें भी प्यार नजर आता है। गोविंदा के इस बयान से यह साफ है कि दोनों के बीच रिश्ते को लेकर भले ही कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं, लेकिन अभिनेता अपनी पत्नी के बयानों को एक अलग नजरिए से देखते हैं।

क्या है गोविंदा-कोमल का रिश्ता?

गोविंदा इन दिनों 'रूपा' नाम की फिल्म से जुड़े हुए हैं। वह इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ इसमें अभिनय भी कर रहे हैं। फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार भी नजर आएंगी। कोमल रानी एक नई कलाकार हैं। इससे पहले सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा की जिंदगी में ‘कोमल’ नाम की एक महिला का जिक्र किया था। इसके बाद से ही गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article