बॉलीवुड

Salman Khan ने Sanjay Dutt संग किया बड़ा ऐलान, '7 Dogs' की रिलीज डेट आई सामने

Salman Khan's 7 Dogs Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान ने थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी इंटरनेशनल थ्रिलर '7 डॉग्स' की रिलीज डेट जारी कर दी है।

Image

सामने आई सलमान खान की इंटरनेशनल थ्रिलर '7 डॉग्स' की रिलीज डेट

Salman Khan's 7 Dogs Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से चर्चा में बनी इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म '7 डॉग्स' (7 Dogs) अब भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है। सलमान खान ने खुद फिल्म की भारत में रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है। यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर अरब देशों में पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। बड़े एक्शन सीक्वेंस, धांसू स्टंट और धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ संजय दत्त का भी स्पेशल अपीयरेंस होने वाला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Police Company: राम गोपाल वर्मा संग Harshvardhan Rane ने मिलाया हाथ, निभाएंगे पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का किरदार)

सलमान खान ने शेयर किया नया ट्रेलर

सलमान खान ने 10 अगस्त को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर '7 डॉग्स' का नया ट्रेलर कट शेयर किया। यह ट्रेलर भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ट्रेलर के आखिर में मिस्र के लीड एक्टर्स करीम अब्देल अजीज और अहमद एज की आवाज हिंदी डबिंग में सुनाई देती है। इससे साफ है कि भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म को खास अंदाज में पेश करने की तैयारी की गई है।

सलमान खान के साथ संजय दत्त का भी होगा कैमियो

'7 डॉग्स' की सबसे बड़ी खासियतों में से एक सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी है। दोनों अभिनेता फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। इनके अलावा इटली की मशहूर अभिनेत्री मोनिका बेलुची भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है। यह वही डायरेक्टर जोड़ी है, जिन्होंने हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों 'Bad Boys for Life' और 'Bad Boys: Ride or Die' का निर्देशन किया है। दोनों निर्देशक मार्वल की सीरीज 'Ms. Marvel' पर भी काम कर चुके हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal को डेट करने की अफवाहों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया मजेदार पोस्ट)

40 मिलियन डॉलर के बजट में बनी '7 डॉग्स'

'7 डॉग्स' को अरब सिनेमा की अब तक की सबसे बड़े स्तर पर बनी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। GQ Middle East के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 40 मिलियन डॉलर है। फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा सऊदी अरब के रियाद स्थित Al-Hosn Big Time Studios में किया गया है। मेकर्स ने फिल्म में कंप्यूटर इफेक्ट्स के साथ-साथ वास्तविक स्टंट, एक्शन और एक्सप्लोजन पर भी काफी ध्यान दिया है।

'7 डॉग्स' ने बनाया Guinness World Record

'7 डॉग्स' की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक इसका जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस है। फिल्म में एक ऐसा विस्फोट दिखाया गया है, जिसे Guinness World Records में सबसे बड़े फिल्म स्टंट विस्फोट के तौर पर मान्यता मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस विस्फोट की ताकत करीब 170.7 टन TNT के बराबर थी। इस कारनामे ने इससे पहले 'Spectre' और 'No Time to Die' जैसी जेम्स बॉन्ड फिल्मों से जुड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

क्या है '7 डॉग्स' की कहानी?

फिल्म की कहानी इंटरपोल एजेंट खालिद अल-अज्जाजी के इर्द-गिर्द घूमती है। खालिद एक खतरनाक इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट '7 डॉग्सs' के अहम सदस्य घाली अबू दाऊद को गिरफ्तार करने में कामयाब हो जाता है। लेकिन एक साल बाद यही सिंडिकेट मिडिल ईस्ट में 'पिंक लेडी' नाम की एक खतरनाक नई ड्रग के कारोबार में शामिल हो जाता है। इसके बाद खालिद को ऐसे शख्स के साथ काम करना पड़ता है, जो इस क्राइम सिंडिकेट की अंदरूनी गतिविधियों को अच्छी तरह जानता है। दोनों की यह सीक्रेट मिशन कई देशों और शहरों तक पहुंचता है। फिल्म में इसी मिशन के दौरान जबरदस्त एक्शन, स्टंट और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article