Ram Gopal Varma's Next With Harshvardhan Rane: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) एक बार फिर क्राइम और अंडरवर्ल्ड की कहानी लेकर बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम गोपाल वर्मा अब 'सनम तेरी कसम' फेम अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ एक नई क्राइम थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'पुलिस कंपनी' (Police Company) बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इसे टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal को डेट करने की अफवाहों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया मजेदार पोस्ट)
Daya Nayak की जिंदगी पर आधारित होगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म मुंबई पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की जिंदगी से प्रेरित होगी। फिल्म में उनकी जिंदगी के संघर्ष और पुलिस अधिकारी बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। कहानी दया नायक के उस सफर पर फोकस करेगी, जिसमें वह मंगलुरु के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई पहुंचे और बाद में मुंबई पुलिस में अपनी पहचान बनाई। अपने करीब तीन दशक लंबे करियर में दया नायक कई चर्चित अंडरवर्ल्ड ऑपरेशंस का हिस्सा रहे हैं।
हर्षवर्धन राणे निभाएंगे अहम भूमिका
फिल्म में हर्षवर्धन राणे दया नायक से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। 'सनम तेरी कसम' के बाद हर्षवर्धन की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है और अब उन्हें एक बिल्कुल अलग और दमदार किरदार में देखने का इंतजार किया जा रहा है। हर्षवर्धन के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास होगी क्योंकि इसमें उन्हें एक पुलिस अधिकारी के किरदार में एक्शन और इंटेंस सीन्स करते हुए देखा जा सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt-Vicky Kaushal की Love and War के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए लगी लम्बी कतार)
लंबे समय से फिल्म बनाना चाहते थे राम गोपाल वर्मा
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक राम गोपाल वर्मा लंबे समय से दया नायक की जिंदगी पर फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे। यह प्रोजेक्ट उनके लिए एक पैशन प्रोजेक्ट माना जा रहा है। अब टी-सीरीज के प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने और हर्षवर्धन राणे के मुख्य भूमिका से जुड़ने के बाद फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इसकी शूटिंग अगस्त के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है।
क्राइम और पुलिस की दुनिया दिखाएगी 'Police Company'
राम गोपाल वर्मा क्राइम, गैंगस्टर और पुलिस की दुनिया पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में 'Police Company' के जरिए दर्शकों को एक बार फिर उनकी खास क्राइम-थ्रिलर शैली देखने को मिल सकती है। अगर फिल्म दया नायक की जिंदगी और उनके पुलिस करियर के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावी तरीके से पर्दे पर उतारती है, तो यह हर्षवर्धन राणे के करियर के लिए एक बड़ी फिल्म होगी।
