बॉलीवुड

मौत से जंग लड़कर अपने घर पहुंचे सलीम खान, सलमान के पिता को देख खुशी से झूम उठा परिवार

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 17, 2026, 12:52 PM IST

Salim Khan Return Home: सुपरस्टार सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के लेजेंडरी स्क्रीनराइटर सलीम खान अब घर लौट आए हैं। खबर है कि उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल से आज मंगलवार, 17 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Image

Image Source: IMDb

Salim Khan Return Home: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता और राइटर सलीम खान (Salim Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की हेल्थ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने अपने पिता सलीम खान की सेहत को लेकर खबर दी थी। एक्टर ने कहा था सलीम खान अब पहले से बेहतर हैं। अब इन सब के बीच सलीम खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

घर पहुंचे सलीम खान

सलीम खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह उनकी हेल्थ को लेकर सामने आया नया अपडेट है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि सलीम खान को मंगलवार, 17 मार्च को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। Free Press Journal की खबर के अनुसार, सलीम खान सुबह करीब 10 बजे अपने परिवार के साथ घर लौट आए। सलीम खान को एक महीने पहले 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था, क्योंकि उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था। अस्पताल में उनका इलाज चलता रहा और जब डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार देखा, तो उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई है। इस खबर के सामने आने के बाद से सलीम खान के फैंस और परिवार के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलीम खान को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी दिल की बात लिखते हुए नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

एक्टर सलमान खान अपने पिता सलीम खान की सेहत के अलावा अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है। पहले फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था अब बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया है। सलमान खान की ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article