Arbaaz Khan On Salim Khan Health: सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. वह ब्रेन हैमरेज होने के बाद से ही वह डॉक्टर की देखरेख में हैं. सलमान खान और उनका परिवार सलीम खान का ध्यान रख रहा है लेकिन खान परिवार का कोई भी सदस्य सलीम खान की जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर आने नहीं दे रहा. ऐसे में फैंस को सलीम खान की टेंशन हो रही है, लेकिन अब अरबाज खान ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट बताया है. साथ ही इस बारे में भी खुलासा किया है कि वह अस्पताल से डिस्चार्ज कब होंगे.
पिता की तबीयत पर क्या बोले सलीम खान
अरबाज खान (Arbaaz Khan) हाल ही में मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर अभिनेता को देखते ही पैपराजी ने घेर लिया और उनके पिता सलीम खान ने बारे में उनसे पूछा. इस मौके पर पैपराजी जानना चाहते थे कि सलीम खान कैसे हैं और अस्पताल में से कब बाहर आ रहे हैं? इस पर अरबाज खान ने अपने पिता सलीम खान की हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अब बेहतर हैं और उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है. पापा बेहतर हैं. इसके बाद पैपराजी ने अभिनेता से पूछा कि सलीम खान कब अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं. तब उन्होंने इसका जवाब 'जल्द ही... इंशाअल्लाह' में दिया.
डॉक्टर ने दिया था सलीम खान का हेल्थ अपडेट
बता दें कि जब सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच गया था. तब सलमान खान कई बार अस्पताल के चक्कर लगाते हुए नजर आए. इस मौके पर फैंस के बीच भी टेंशन पैदा हो गई थी क्योंकि परिवार की तरफ से कुछ कहा नहीं जा रहा था. हालांकि, डॉक्टर की तरफ से सलीम खान का हेल्थ अपडेट दिया गया. डॉक्टर ने बताया था कि सलीम को ब्रेन हैमरेज के बाद एक छोटा सा प्रोसीजर हुआ था. इस मौके पर डॉक्टर ने सर्जरी की बात नकार दी थी. हालांकि, तब डॉक्टर ने खुलासा किया था कि सलीम खान वेंटिलेटर पर हैं लेकिन उन्हें जल्द ही हटा दिया जाएगा.
