बॉलीवुड

'सिकंदर' के बाद 'बजरंगी भाईजान 2' लेकर आ रहे हैं सलमान खान, लेखक के साथ चल रही है बैठकें

Bajrangi Bhaijaan 2 in Making : सलमान खान की बड़ी हिट फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान का दूसरा पार्ट बनने जा रहे हैं। सिकंदर के बाद सलमान खान इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। एक्टर से जुड़े करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया है कि बजरंगी भाईजान 2 बन रही है।

Image

Bajrangi Bhaijaan 2 in Making

Bajrangi Bhaijaan 2 in Making : सलमान खान की बिग बजट फिल्म सिकंदर( Sikandar) इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिकंदर को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन लगता है सलमान खान काम करने के मूड में हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि वह बजरंगी भाईजान 2(Bajrangi Bhaijaan 2) पर सोच-विचार कर रहे हैं। करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि बजरंगी भाईजान 2 पर चर्चा चल रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की बजरंगी भाईजान 2 पर तैयारियां शुरू हो गई है। बताया गया है कि सलमान( Salman Khan) इस फिल्म में कबीर खान( Kabir Khan) के साथ-साथ वी विजयेंद्र प्रसाद के साथ फिर से काम करेंगे। एंटरटेनमेंट पोर्टल को एक सूत्र ने बताया, "सलमान खान ने कुछ दिन पहले वी विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की है। वे एक विचार लेकर आए हैं और इस पर चर्चा चल रही है कि यह बजरंगी भाईजान 2 के लिए हो सकता है। इसके अलावा, वी. विजयेंद्र प्रसाद और निर्देशक कबीर खान के बीच संभावित सहयोग की संभावना है, तीनों एक साथ आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

सलमान की वी विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात इस हफ़्ते की शुरुआत में हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनका लक्ष्य बजरंगी भाईजान के सीक्वल को बड़े पर्दे पर ईमानदारी के साथ पेश करना है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि वी विजयेंद्र प्रसाद भारतीय सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक हैं। उन्होंने आरआरआर, बजरंगी भाईजान, मगधीरा और अन्य फिल्मों में योगदान दिया है। अब वह बजरंगी भाईजान 2 पर काम करने जा रहे है यह खबर सलमान खान के फैंस को और भी उत्साहित कर सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article