Amit Jani on Salman Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अभी कुछ दिनों पहले सलमान खान अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक के बाद एक पोस्ट किए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इन सब के बाद अब एक फिल्म काला हिरण (Kala Hiran) के चलते सलमान खान खबरों में हैं। फिल्म काला हिरण का ऐलान होने के बाद सलमान खान की टीम ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। इन सब के बाद फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी (Amit Jani) ने एक वीडियो जारी किया है। तो चलिए जानते हैं अमित जानी ने क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: Kala Hiran Movie: सलमान खान के लीगल नोटिस के आगे नहीं झुके डायरेक्टर, दिया तगड़ा जवाब)
अमित जानी ने कही ये बात
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी का अभी हाल ही में जारी किया गया बयान है। अमित जानी ने अभी हाल ही में अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अमित जानी सलमान खान को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। अमित जानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'सलमान खान के समर्थन में कथित रूप से D कंपनी की धमकी आ रही है, मैं किसका जवाब दूं? नोटिस का या धमकियों का? मैंने आपका लीगल नोटिस फाड़ के फेंक दिया है सलमान भाई .. और आपके पक्ष में आ रही D कंपनी को भी देख लेंगे... जी के देखा है मर के देखेंगे, ये तमाशा भी कर के देखेंगे , रास आया नहीं सिमटना जब , सोचते है बिखर के देखेंगे' (ये भी पढ़ें: Salman Khan ने फिल्म 'Kala Hiran' के मेकर्स को भेजा नोटिस, खड़ा हुआ नया लीगल विवाद)
वीडियो में कही ये बात
अमित जानी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वो सलमान खान की तरफ से भेजे गए नोटिस को फाड़ते नजर आए। उन्होंने दावा किया कि फिल्म की घोषणा के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। जिसे भेजना हो भेज दो।
