बॉलीवुड

चीख पड़ा सलमान खान का दिल... B'day से 6 दिन पहले कर दिया ऐसा पोस्ट

Salman Khan Latest Instagram Post: अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट किया है कि हर कोई हैरान रह गया है। सलमान खान ने जल्द ही अपना 60वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे, जिससे मात्र 6 दिन पहले उन्होंने लम्बी सांस लेते हुए भगवान को याद किया है। आइए आपको पूरा माजरा समझाते हैं...

Image

Image Source: Instagram

Salman Khan Latest Instagram Post: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपने दोस्तों को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया का यूज करते हैं या फिर जब उनकी कोई फिल्म आ रही होती है तो वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं लेकिन इस दफा उन्होंने अपने दिल की बात फैंस तक पहुंचाने के लिए चौंकाने वाला सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इस सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वो हमेशा जवान दिखना चाहते हैं लेकिन उम्र उन पर ऐसा हमला कर रही है कि शायद वो हमेशा यूं ही जवान नहीं दिख पाएंगे। (इसे भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर कब होगा रिलीज? सामने आई ये रिपोर्ट)

सलमान खान ने किया शॉकिंग इंस्टाग्राम पोस्ट

सलमान खान ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में जिम की पिक्स शेयर की हैं, जिनमें वो वर्जिस करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान हमेशा की तरह ही यंग नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "काश मैं तब भी ऐसा दिखूं जब मैं 60 साल का हो जाऊं। इसके लिए अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं।" सलमान खान के पोस्ट से साफ-साफ पता चल रहा है कि वो इस बात से परेशान हैं कि वो हमेशा जवान नहीं दिखेंगे और जल्द ही सीनियर सिटिजन की कैटेगिरी में शामिल हो जाएंगे। (इसे भी पढ़ें: सलमान खान के जन्मदिन पर होगी इस दमदार फिल्म की घोषणा, साजिद नाड़ियाडवाला ने भाईजान के फैंस के लिए किया तगड़ा प्लान)

सलमान खान के फैंस इस पोस्ट पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि चाहें 60 साल के बाद उनका चेहरा बदल जाए लेकिन फिर भी वो यूं ही उन्हें प्यार करते रहेंगे। एक फैन ने लिखा है, "माशाल्लाह... भाईजान आप क्या कमाल के लग रहे हैं।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "भाईजान आपकी हॉटनेस और स्वैग आज भी सबसे हटकर है।"

जल्द ही बैटल ऑफ गलवान में दिखाई देंगे सलमान खान

अगर सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो उनकी आखिरी रिलीज मूवी सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर औंधेमुंह गिर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने बेटल ऑफ गलवान शुरू की है, जिसका डायरेक्शन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं। यह फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है, जिसमें सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर का किरदार प्ले करते दिखेंगे। खबरें हैं कि सलमान खान के बर्थडे पर मेकर्स बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज करेंगे।
Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article