Battle of Galwan Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा बेताब हैं। सलमान खान की इस मूवी से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद है। फिल्म से सलमान खान का तगड़ा लुक आउट हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। इस बीच सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक इस मूवी की रिलीज डेट के बारे में पता चल गया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
इस दिन रिलीज होगा बैटल ऑफ गलवान का टीजर
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस शनिवार, 27 दिसंबर को 60 साल के हो जाएंगे और जैसा कि उम्मीद थी, फैंस पहले से ही जश्न के मूड में हैं। इस साल का जन्मदिन और भी खास इसलिए होगा क्योंकि सलमान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर उनके जन्मदिन के दिन ही रिलीज होगा। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म की टीम काफी समय से टीजर पर काम कर रही है। उन्हें लगता है कि 27 दिसंबर इसका रिलीज करने का सही समय है। टीजर से फिल्म के भव्य स्तर का अंदाजा देगा। इसमें सलमान खान नए अंदाज में नजर आएंगे, जिसे फैंस बहुत पसंद करेंगे।' सूत्र ने आगे कहा, 'टीजर आने से पहले फिल्म के एक या दो पोस्टर भी रिलीज किए जाएंगे।' जब इस बारे में और पूछा गया तो सूत्र ने कहा कि उन्हें इस पर पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया, 'पोस्टर 25 या 26 दिसंबर को आ सकते हैं और उसके बाद टीजर लॉन्च होगा।'
कब रिलीज होगी फिल्म बैटल ऑफ गलवान
बताते चलें कि फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में है। सलमान इस फिल्म में कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' के एक चैप्टर पर आधारित है। यह 15 जून 2020 की घटना से प्रेरित है, जब कोविड महामारी के दौरान गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। सभी लोग मूवी के लिए पलके बिछाए बैठे हैं।
