Kick 2 Announcement: सलमान खान की 2014 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म किक( Kick) का पार्ट 2 बनने जा रहा है। जब यह खबर सामने ऐया तो इसने फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया था। लंबे समय बाद अब खुद निर्माता इस फिल्म की घोषणा भी करने जा रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि साजिद नाडियाडवाला( Sajid Nadiadwala) खुद किक 2 की अनाउंसमेंट करेंगे, वो भी किसी खास मौके पर। जी हां मेकर्स ने सलमान खान के फैंस के लिए बड़ा प्लान किया है, जिसे सुनकर खुद सलमान खान के फैंस खुश हो जाएंगे। साथ ही यह भी पता चला है कि किक 2 में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज नजर नहीं आने वाली।
बॉक्सऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म किक 2( Kick 2) की घोषणा जल्द ही हो सकती है। निर्माता साजिद नाड़ियाडवाला( Sajid Nadiadwala) ने सलमान खान के जन्मदिन के खास दिन को चुना है। वह सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस को बड़ी खबर देना चाहते हैं। बेशक से यह दिन बहुत खास है क्योंकि इस दिन केवल सलमान खान ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरा देश जश्न मनाता है। इस मौके पर किक 2 की घोषणा करना वाकई अच्छा कदम हो सकता है। वैसे ही सलमान खान के जन्मदिन का इतिहास रहा है कि उनके जन्मदिन पर की बड़ी फिल्मों की घोषणा होती है।
सलमान खान के साथ रोमांस करेगी ये हीरोइन
रिपोर्ट्स की माने तो किक 2 में मेकर्स ने जैकलीन फर्नांडीज का रिप्लेस करने का प्लान बनाया है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में कृति सेनन( Kriti Sanon) नजर आ सकती है। अगर यह सच होता है तो कृति सेनन पहल बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, फैंस को सिनेमाघरों में एकदम नई जोड़ी देखने को मिलेगी।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 19 खत्म करने के बाद भाईजान अपनी अगली फिल्म "बैटल ऑफ गलवान" पर ध्यान दे रहे हैं। सलमान खान चित्रांगदा सिंह के साथ इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
