बॉलीवुड एक्टर और पहलवान रहे दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह कई मूवीज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। लेकिन विंदू दारा सिंह की फिल्मों से ज्यादा हमेशा से उनकी लव लाइफ चर्चा में रही है। आज हम आपको विंदू दारा सिंह की पहली शादी के बारे में बताने वाले हैं। विंदू दारा सिंह ने पहली शादी एक मुस्लिम एक्ट्रेस से की थी। लेकिन विवादों के बाद विंदू दारा सिंह ने तलाक ले लिया। इस तलाक के बाद एक्ट्रेस बेटा भी अपने साथ लेकर चली गई। तो चलिए जानते हैं विंदू दारा सिंह से जुड़ी ये पूरी स्टोरी क्या है।
विंदू दारा सिंह और फराह नाज की लव स्टोरी एक फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों की प्यार की खबरें पूरे बी-टाउन में छा गई थी। विंदू दारा सिंह और फराह नाज ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया।
विंदू दारा सिंह की एक्स वाइफ फराह नाज बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन है। फराह नाज बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी चर्चा में रही हैं। तब्बू और फराह नाज को कई बार आज भी साथ देखा जाता है।
विंदू दारा सिंह और फराह नाज ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। इस दौरान विंदू दारा सिंह के पिता दारा सिंह ने एक्टर को दूसरे धर्म में शादी न करने की सलाह दी थी।
एक्टर विंदू दारा सिंह ने अपने पिता की बात नहीं मानी और साल 1996 में फराह नाज से शादी की। शादी के कुछ समय के बाद दोनों एक प्यारे से बच्चे के मां-बाप बन गए। लेकिन इसके बाद कुछ ठीक नहीं रहा।
विंदू दारा सिंह और फराह नाज ने शादी के 6 साल बाद यानी 2002 में अलग होने का फैसला किया। विंदू दारा सिंह ने बताया कि जब एक्ट्रेस हज से वापस आई तब वो ज्यादा धर्मिक हो गई, जो उनके रिश्ते के बीच दरार की वजह बनी।
विंदू दारा सिंह और फराह नाज के तलाक की खबर काफी चर्चा में बनी रही। इस तलाक के बाद बेटे फतेह रंधावा को अपने साथ ले गई। इस तलाक के बाद विंदू दारा सिंह ने दूसरी शादी रशियन मॉडल डीना उमारोवा से की। फराह नाज ने दूसरी शादी एक्टर सुमित सहगल से की।