Shakti Kapoor से पहले जीते जी इन सेलेब्स की उड़ी मौत की अफवाह, फैन्स के पैरों तले खिसक गई थी जमीन

Death Hoaxes of Celebs: शक्ति कपूर से पहले आयुष्मान खुराना से लेकर कैटरीना कैफ सहित कई सेलेब्स की मौत की अफवाह इंटरनेट पर उड़ चुकी है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated May 8 2026, 10:11 IST
इन सेलेब्स की उड़ी मौत की अफवाह...Image Credit : Instagram01 / 08

इन सेलेब्स की उड़ी मौत की अफवाह...

Death Hoaxes of Celebs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर को लेकर एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि शक्ति कपूर अब नहीं रहे हैं। हालांकि इस तरह की झूठी खबर को कई फैन्स सच मान बैठे थे। मगर इन अफवाहों के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद खुद शक्ति कपूर ने बताया कि वो ठीक हैं। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जीते जी मौत की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया था। आइए देखें ये लिस्ट...

कैटरीना कैफImage Credit : Instagram02 / 08

कैटरीना कैफ

साल 2013 में फेसबुक पर एक पोस्ट में कैटरीना कैफ की मौत की अफवाह बड़ी तेजी से वायरल हुई थी। ऐसी अफवाहें फैलने के तुरंत बाद एक्ट्रेस की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि वो जीवित हैं।

आयुष्मान खुरानाImage Credit : Instagram03 / 08

आयुष्मान खुराना

2013 में कैटरीना कैफ ही नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना की मौत की खबर भी सामने आई थी। बताया गया था कि स्विट्जरलैंड में स्नोबोर्डिंग के दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। आयुष्मान खुराना ने खुद ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था।

अमिताभ बच्चनImage Credit : Instagram04 / 08

अमिताभ बच्चन

साल 2012 के एक ब्लॉग पोस्ट में यह दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। हालांकि यह खबर एकदम झूठ निकली थी। अमिताभ बच्चन जिंदा हैं और खुश और स्वस्थ हैं।

धर्मेंद्रImage Credit : Instagram05 / 08

धर्मेंद्र

बीते साल धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबरें फैलने लगी थीं। बाद में हेमा मालिनी और ईशा देओल ने बयान जारी कर फैन्स को बताया कि वो ठीक हैं। बाद में धर्मेंद्र का निधन बाद में 24 नवंबर, 2025 को हो गया।

शाहरुख खानImage Credit : Instagram06 / 08

शाहरुख खान

यूरोपीय न्यूज नेटवर्क 'एल पाइस टीवी' ने 2017 में यह क्लेम किया था कि एक प्राइवेट जेट क्रैश में शाहरुख खान सहित 7 लोगों का निधन हो गया। मुंबई पुलिस के अधिकारियों तक इस खबर के पहुंचने के बाद सच्चाई का पता लगा। शाहरुख खान ने खुद बताया कि वो ठीक हैं और शूटिंग में बिजी हैं।

काजल अग्रवालImage Credit : Instagram07 / 08

काजल अग्रवाल

बीते साल यानी 2025 में काजल अग्रवाल की मौत की अफवाहें इंटरनेट पर सामने आई थीं। बताया गया था कि उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, 'भगवान की कृपा से मैं आप सभी को यह भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक और सुरक्षित हूं।'

शक्ति कपूरImage Credit : Instagram08 / 08

शक्ति कपूर

दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मौत की अफवाहें फैलने के बाद रिएक्शन दिया। अभिनेता ने बताया कि वो एकदम ठीक हैं लेकिन साथ ही उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।'

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!