बॉलीवुड

सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आकर फैंस को दी ईद-उल-अजहा की बधाई, पठानी कुर्ते में खूब हैंडसम लगे भाईजान

Salman Khan meet Fans on Eid : सलमान खान फैंस से मिलने बालकनी के बाहर आए। आज बकरीद के मौके पर भी सलमान खान के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए आए और एक्टर सबसे मिलने अपने घर की बालकनी में खड़े हुए।

Image

Salman Khan meet Fans on Eid

Salman Khan meet Fans on Eid: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान( Salman Khan) अपने फैंस के लिए कुछ भी करने को तैयार करते हैं। सलमान खान के फैंस उनके घर के बाहर खड़े हों और वह उनसे मिलने न आए ऐसा नहीं हो सकता। अक्सर खुशी के मौके पर सलमान खान के फैंस उनसे मिलने उनके घर के बाहर खड़े होते हैं। भारी संख्या में लोग उनके अपार्टमेंट के बाहर खड़े हो जाते हैं। आज बकरीद के मौके पर भी सलमान खान के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए आए और एक्टर सबसे मिलने अपने घर की बालकनी में खड़े हुए।

आज ईद-उल-उजहा के खास मौके पर सलमान खान( Salman Khan) अपने फैंस से दूर से मिले। सिकंदर( Sikandar) एक्टर के घर बाहर हजारों लोगों की भीड़ नजर आई। जैसे ही सलमान खान अपनी बलकिनी में आए लोग दीवाने हो गए। हर कोई उन्हें पास से देखने के लिए बेताब नजर आया। सलमान खान ने ईद के मौके पर सफेद पठानी कुर्ता पहना हुआ था। एक्टर के साथ में उनकी नन्ही भांजी आयात भी नजर आई। हमेशा की तरह सलमान खान अपनी भांजी का हाथ पकड़े हुए हैं। उन्हें देखकर सभी लोग ईद मुबारक चिल्लाने लगे।

सलमान खान हर ईद पर अपने फैंस से मिलने जरूर आते हैं। पहले सलमान जिस बालकिनी में आते थे उसमें पहले ग्लास नहीं था अब सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए सलमान खान ने अपनी बालकनी में ग्लास लगवा लिया है। एक्टर की सुरक्षा के लिए इस बार भीड़ को भी काफी दूर खड़ा किया गया। केवल मीडिया को ही पास आने का मौका दिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article