बॉलीवुड

सलमान खान की सुरक्षा में भारी चूक, सैकड़ों की भीड़ देखकर फैंस बोले, "ये खतरनाक..."

Salman Khan Mobbed By Crowd: 31 मार्च क सलमान खान मुंबई में हुए एक इवेंट में शामिल हुए थे। सलमान खान जब निकल रहे थे तब उन्हें फैन्स की भीड़ ने घेर लिय था। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सलमान खान के फैन्स ने उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Salman Khan Mobbed By Crowd: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में मुंबई एक इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया था। इस इवेंट में सलमान खान को देखकर वहां मौजोद लोगों की भीड़ बढ़ती चली है। भाईजान की मौजूदगी ही चर्चा का विषय बन गई। हालांकि अब इस वीडियो सामने आया है, जिसे देख सलमान खान के फैन्स थोड़े चिंतित नजर आए। हैरानी की बात यह है कि कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, इसके बावजूद फैन्स की भीड़ ने अभिनेता को घेर लिया। कई लगों ने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फैन्स की भीड़ के बीच घिरे नजर आए सलमान खान

बीते मंगलवार को सलमान ने ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में होस्ट प्रेसिडेंट कप 2026 इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान सलमान खान काफी सिंपल लुक में नजर आए। उन्होंने भूरे रंग की शर्ट के साथ काली पैंट कैरी की थी। हालांकि जब सलमान खान इस इवेंट में शामिल होने के बाद घर की ओर निकल रहे थे तभी वहां मौजूद फैन्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। सलमान खान को इस भीड़ से निकलते हुए काफी मशक्कत करते हुए देखा गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर कमेंट्स किये और इसे चिंताजनक बताया। (इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: अक्षय खन्ना के साथ काम करना आसान नहीं, प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा)

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'यह काफी रिस्की है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद भी सलमान खान की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'वाई सुरक्षा भी काफी नहीं है अब।' वीडियो वायरल होने के बाद सलमान खान के फैन्स इस घटना को लेकर चिंता में आ गए हैं। (इसे भी पढ़ें: 'क्वीन 2' से होगा कंगना रनौत का धमाकेदार कमबैक, अप्रैल के अंत से शूटिंग होगी शुरू?)

मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस में नजर आएंगे भाईजान

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज का इंतज़ार कर रहे हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस मूवी में सलमान खान को इंडियन आर्मी कर्नल की भूमिका में में देखा जाएगा। फिल्म में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष क दिखाया जाएगा। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे टाल दिया गया। वहीं दूसरी ओर सलमान खान को साउथ डायरेक्टर वामशी की नेक्स्ट में देखा जाएगा। इस मूवी में सलमान के साथ नयनतारा लीड रोल में होंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article