बॉलीवुड

'क्वीन 2' से होगा कंगना रनौत का धमाकेदार कमबैक, अप्रैल के अंत से शूटिंग होगी शुरू?

Kangana Ranaut's Queen 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत आने वाले दिनों में 'क्वीन 2' के जरिए कमबैक करने वाली है और इस मूवी की शूटिंग को अप्रैल के एंड तक शुरू कर दिया जाएगा।

Image

Pic Credit: Instagram

Kangana Ranaut's Queen 2: साल 2014 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की कॉमेडी-ड्रामा बेस्ड मूवी 'क्वीन' रिलीज हुई थी। इस मूवी में कंगना रनौत की एक्टिंग ने सिनेमा प्रेमियों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया था। इस मूवी का निर्देशन विकास बहल ने किया था। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा राजकुमार राव और लीजा हेडन को अहम रोल में देखा गया था। इस मवी की फ्रेश स्टोरी और कंगना रनौत की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यही वजह थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई करने में सफल रही थी। काफी महीनों से 'क्वीन' के सीक्वल क बनाने की खबरें आ रही थी। अब लेटेस्ट जानकारी के अनुसार 'क्वीन 2' की शूटिंग साल 2026 में अप्रैल एक अंत तक शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

अप्रैल के अंत से शुरू होगी 'क्वीन 2' की शूटिंग

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'क्वीन 2' की कहानी को सीधे तौर पर आगे बढ़ाया नहीं जाएगा। इस मूवी की कहानी पहले से काफी अलग होगी। फिल्म में आत्म-खोज और आजादी जैसे मुद्दों पर बेस्ड हो सकती है। बताया जा रहा है कि 'क्वीन 2' में कंगना रनौत एक सिटी गर्ल के रोल में दिखाई देंगी, जो असल में छोटे शहर की लड़कियों से एकदम अलग होती है। इस मूवी की शूटिंग को मेकर्स ने इसी साल अप्रैल के अंत से शुरू करने का फैसला किया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' में राकेश बेदी की अदाकारी के कायल हुए पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल, कहा, 'मैं आपका सम्मान...')

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

पहली मूवी में कंगना रनौत को अकेले पेरिस और एम्स्टर्डम की जर्नी करते हुए दिखाया गया था, वहीं इस बार का सफर उसे भारत के अलग-अलग शहरों में ले जाएगा। कई लोगों को लग रहा है कि 'क्वीन 2' कंगना रनौत के करियर को एक बार फिर पटरी पर ला सकती है। इस मूवी का निर्देशन विकास बहल ही कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: अक्षय खन्ना के साथ काम करना आसान नहीं, प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा)

आखिरी बार 'इमरजेंसी' में आई थीं नजर

कंगना रनौत क आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। इस मूवी में कंगना रनौत ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग तो शानदार थी लेकिन कहानी लोगों की इम्प्रेस करने में आसफल रही।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article