बॉलीवुड

संकट में पड़ी सलमान खान की फिल्म मातृभूमि, इस अहम एक्टर की मौत के बाद बदलेगी रिलीज डेट

Salman Khan Maatrubhumi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. ये फिल्म साल 2026 के जनवरी महीने में रिलीज होने वाली है लेकिन अब मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट बदल सकते हैं. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.

Image

instagram

Salman Khan Maatrubhumi Release Date Change: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म माृतभूमि किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हुई है. मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं लेकिन बीते दिनों ही फिल्म का नाम बदला गया था. पहले इस फिल्म का नाम बेटल ऑफ गलवान था, जिसके बाद मेकर्स की तरफ से इसे मातृभूमि किया गया. अब फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव होने वाला है. मेकर्स की तरफ से फिल्म की रिलीज डेट बदली जा सकती है और इसका कारण फिल्म के एक अहम एक्टर की मौत होना है.

प्रशांत तमांग के साथ मेकर्स ने शूट किए थे अहम सीन

इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मेकर्स फिल्म मातृभूमि ( Maatrubhumi) की रिलीज डेट में बदलाव कर सकते हैं और इसकी वजह सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग की अचानक मौत है. 45 साल के प्रशांत का कार्टियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. इंडियन आइडल 2 के विनर प्राशांत तमांग इस फिल्म में विलेन के रोल में कास्ट किए गए थे और जानकारी के मुताबिक, प्रशांत ने फिल्म के कई अहम सीन शूट कर लिए थे. उनके अभी भी कई अहम शूट करने बाकी थे लेकिन उससे पहले उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. फिल्म की टीम की तरफ से प्रशांत के दो शेड्यूल प्लान किए गए थे और इन दोनों शेड्यूल में फिल्म के अहम एक्शन सीक्वेंस शूट होने वाले थे, लेकिन अब एक्टर के निधन के बाद मेकर्स परेशानी में फंस गए हैं.

मेकर्स का प्लान भी हो गया फेल

जानकारी के मुताबिक, मेकर्स की तरफ से पहले प्लान किया गया था कि वह फिल्म में विलेन के रोल में किसी ओर एक्टर को कास्ट करने वाले थे लेकिन प्रशांत तमांग की तरफ से फिल्म के कई अहन सीन शूट हो गए हैं और सेम उसी तरह क्लोजअप सीन लेना मेकर्स के लिए भी काफी मुश्किल है और ये सब मेकर्स को काफी मुश्किल पड़ेगा. इसी वजह से अब मेकर्स फिल्म को पूरा करने के लिए एआई और वीएफएक्स की मदद से प्रशांत का चेहरा सुपरमाइज करेंगे, जिससे बाकी सीन्स को पूरा कर सके. हालांकि, इसके लिए भी परिवार की परमिश लेनी होगी. ऐसे में मेकर्स जल्द ही इस पर भी फैसला लेंगे.

फिल्म की कास्ट

बता दें कि सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का डायरेक्शन अपूर्वा लखिया ने किया है. फिल्म में सलमान के साथ चित्रागंधा सिंह हैं और दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही हैं. मेकर्स इस फिल्म को 11 जनवरी 2026 को रिलीज करने के प्लान में हैं लेकिन अब ये फिल्म इस डेट को रिलीज होना मुश्किल लग रहा है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article