बॉलीवुड

फायरिंग घटना के बाद भारी सुरक्षाबल के बीच गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर आए Salman Khan, खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 08:34 PM IST

Salman Khan Seen Outside Galaxy Apartment After Firing Incident: सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान भारी सुरक्षाबल के बीच दिखाई दे रहे हैं।

Image

Instagram

Salman Khan Outside Galaxy Apartment After Firing Incident: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग है। इस मामले में अभी एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में पुलिस ने फायरिंग के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है साथ ही साथ पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही हैं। इस घटना के बाद से सलमान खान के फैंस उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। अब वो इंतजार खत्म हो गया है। सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकले सलमान खान

सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान खान दमदार अंदाज में दिखाई दिए। अब इस वीडियो के बाद सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर निकलते हुए नजर आए। इस दौरान सलमान खान अपनी कार में नजर आए। इस वीडियो में सलमान खान के साथ भारी सुरक्षाबल नजर आया। आपको बता दें ये सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद पहली बार अपने घर से बाहर नजर आए हैं। सलमान खान से पहले अरबाज खान और शूरा खान का वीडियो सामने आया था।

गैलेक्सी अपार्टमेंट चली थी गोली

14 अप्रैल की सुबह कुछ हमलावरों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई राउड़ फायरिंग की थी। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। इसको लेकर अनमोल बिश्नोई सलमान खान को धमकी देते हुए पोस्ट भी शेयर किया था। सलमान खान के घर पर हुए इस हमले ने पूरे बी-टाउन को हिलाकर रख दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article