बॉलीवुड

लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों के बीच Salman Khan ने खरीदी बुलेट प्रूफ SUV, जानें कितनी है कीमत?

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। हाल ही में एक्टर के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी के मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली है। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

Image

Salman Khan (credit Pic: instagram)

सुपरस्टार सलमान खान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है। एनसीपी नेता और दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत से सलमान काफी दुखी हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इस मामले से जुड़े आरोपियों को पकड़ रही है। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। ये भी पढ़ें- Kushal Tandon ने कबूला 13 साल छोटी Shivangi Joshi संग रिश्ता, टीवी के हैंडसम हंक ने शादी पर दिया ये रिएक्शन

इसी के साथ एक्टर के परिवार के सदस्यों ने भी लोगों से अपील की है कि कोई भी उनसे मिलने ना आए। ये फैसला सलमान की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने नई बुलेट प्रूफ एसयूवी खरीदी है। इस एसयूवी की कीमत 2 करोड़ रुपये है। ये गाड़ी दुबई से मुंबई आ रही है।

सलमान ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ एसयूवी

सलमान की नई एसयूवी अपनी सुरक्षा सुविधाओं और लग्जरियस एक्सपीरियंस की वजह से पॉपुलर है। इस लग्जरी एसयूवी में सुरक्षा सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया गया है जिसकी वजह से इसकी कीमत ज्यादा है। इसमें एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम शामिल है जैसे बॉम्ब एलर्ट इंडिक्टेर, गोली बारी का समाने करने के लिए रि इनफोर्स्ड ग्लास और ड्राइवर और यात्री की पहचान को अस्पष्ट करने के लिए टिंटेड खिड़कियों को डिजाइन किया गया है। द निसान पेट्रोल एसयूवी अभी भारत में लॉन्च नहीं हुई है। ये सलमान की दूसरी बुलेट प्रूफ गाड़ी है।

सलमान ने शुरू की बिग बॉस 18 की शूटिंग

इन धमकियों के बीत सलमान खान ने बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस हाई सिक्योरिटी के साथ शो के सेट पर पहुंचे। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि एक्टर शायद वीकेंड का वार शूट नहीं करेंगे। इसके अलावा एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर पर काम कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article