टीवी मसाला

Kushal Tandon ने कबूला 13 साल छोटी Shivangi Joshi संग रिश्ता, टीवी के हैंडसम हंक ने शादी पर दिया ये रिएक्शन

Kushal Tandon Confirmed Dating Shivangi Joshi: कुशाल टंडन और शिवांंगी जोशी ने बरसातें शो में साथ में काम किया था। दोनों की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में थी। एक्टर ने शिवांगी जोशी संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को कंफर्म कर दिया है।

Image

Kushal Tandon and Shivangi Joshi (credit Pic: Instagram)

Kushal Tandon Confirmed Dating Shivangi Joshi: टीवी के हैंडसम हंक कुशाल टंडन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर का नाम पिछले कुछ समय से बरसातें को-एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ जोड़ा रहा था। दोनों के अफेयर की खबरें चर्चे में थी। इतना ही नहीं दोनों की सगाई की खबर भी सामने आई थी। उस समय दोनों ने अपने लिकअप की खबरों को अफवाह बताया था। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कुशाल टंडन ने शिवांगी को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में अचानक बिगड़ी एलिस कौशिक की तबीयत, अविनाश के चक्कर में आया पैनिक अटैक

कुशाल ने कहा, मैं उससे प्यार करता हूं। लेकिन अभी हम शादी नहीं कर रहे हैं। हम चीजों को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हम एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हमें किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं है। एक्टर ने आगे कहा, मेरी मां चाहती हैं कि मैं जल्द से जल्द शादी कर लूं। उनका बस चले तो वो मेरी आज ही शादी करवा दूं। लेकिन इन सबमें सबसे अच्छी चीज ये है कि मेरे मां-बाप की परफेक्ट लड़की की तलाश खत्म हो गई है।

शिवांगी और कुशाल ने रिलेशनशिप की खबरों को बताया था अफवाह

कुछ समय पहले दोनों के सगाई की खबर सामने आई थी। शिवांगी ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा था, मुझे अपने बारे में अफवाह पड़ना काफी पसंद है। मुझे अपने बारे में कुछ नया पता चलता है जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं होती है। कुशाल ने भी सगाई की खबर पर रिएक्ट करते हुए नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था मेरी सगाई हो गई और मुझे इसके बारे में पता भी नहीं है। मैं इस समय थाईलैंड में मार्शियल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहा हूं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article