बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 worldwide BO: 2000 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है Ranveer Singh की फिल्म, देखें आंकड़े

Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 18: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

दुनिया भर में बज रहा है धुरंधर 2 का डंका (Pic Credit: IMDb)

Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 18: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का क्रेज दर्शकों के बीच कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 'धुरंधर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ग्लोबल मार्किट में भी नए-नए रिकार्ड्स क्रिएट कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे कर लिए है। निर्माताओं को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि ये बॉक्स ऑफिस इतनी तगड़ी कमाई करने में सफल रहेगी। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की यह मूवी अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये कमाएगी 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' के प्रोड्यूसर्स में से एक जियो स्टूडियोज ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के 18 दिनों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस मूवी ने इंडिया में पहले वीक में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 690 करोड़ और दूसरे वीक में 271 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में इस मवी का का नेट कलेक्शन 1041 करोड़ हो गया है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह कलेक्शन 1622 करोड़ तक पहुंच गया है। यह मूवी अब जल्द ही 2000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले सकती है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Cast Fees: अक्षय कुमार की फीस ने हिलाया मेकर्स का बजट, वामिका-तब्बू को मिली चिल्लर)

Ranveer Singh's Dhurandhar The Revenge

रणवीर सिंह

निर्माताओं की उम्मीद है कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आने वाले दिनों में आमिर खान की 'दंगल', जिसका कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये था, उस रिकॉर्ड को तोड़ देगी। इसके अलावा यह मूवी प्रभास की 'बाहुबली 2' और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है। (इसे भी पढ़ें: 'Dhurandhar 2' की सफलता से जुहू-बांद्रा वाले जलकर हुए राख, Zakir Khan ने सरेआम उड़ाया मजाक)

'धुरंधर 2' बनाए नए-नए रिकॉर्ड

आदित्य धर ने ना केवल 'धुरंधर 2' को डायरेक्ट किया है बल्कि वो इसके राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह को जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाते हुए देखा गया है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं। 'धुरंधर 2' बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। यह मूवी कई तरह के रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article