बॉलीवुड

टाइट सिक्योरिटी के साथ दोस्त की शादी में शामिल हुए सलमान खान, वीडियो देख लोगों ने दे दिया भाईजान को घर बसाने का सुझाव

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक व्यक्ति घुस गया था, जिसके बाद से पुलिस कड़ी छान-बिन कर रही है। इसी बीच सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के साथ दोस्त की शादी में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Salman Khan

सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर काफी ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 20 मई की शाम को एक लड़का घुस गया था। अब वो पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इसी कारण सलमान खान टाइट सिक्योरिटी में है। भाईजान हाल ही में मुंबई में अपने दोस्त अयाज खान और जेबा की शादी में शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप से बार-बार धमकियां मिलने के बाद सलमान को मुंबई पुलिस ने 'वाई-प्लस' सुरक्षा मुहैया करवाया है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि भाईजान दूल्हा-दुल्हन को उनकी शादी की बधाई दे रहे हैं। सलमान को परिवार के साथ बातचीत करते और हंसी-मजाक करते भी देखा गया। जो फैंस को पसंद आ रहा है। इस दौरान सलमान खान ने नीली शर्ट, ग्रे जैकेट, मैचिंग पैंट और जूते कैरी किया था, जिसमें वो हमेशा की तरह स्मार्ट लग रहे थे।

ये सितारे शादी में हुए शामिल

सिर्फ सलमान खान ही नहीं इस शादी में भाईजान के भाई सोहेल खान भी अपने बेटे निर्वाण खान के साथ इवेंट में शामिल हुए थे। इस मौके पर सोहेल ने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जीन्स कैरी किया था। निर्वाण भी काले रंग की टी-शर्ट, मैरून जैकेट और डेनिम में नजर आए। शादी में सूरज पंचोली, उर्वशी ढोलकिया और रिधिमा पंडित भी शामिल हुए।

ये सितारे बने थे फिल्म का हिस्सा

सलमान खान अपने आने वाली फिल्म के लिए कमर कस रहे है। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रही है। सलमान खान आखिरी बार सिकंदर में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आई थी। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया था। ये फिल्म ईद के एक दिन पहले 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया था। फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और जतिन सरना भी नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article