बॉलीवुड

दुबई में बजा सिकंदर का डंका, दुनिया के सबसे बड़े फेरिस व्हील पर चमका सलमान-रश्मिका का नाम

Sikandar Shines at Dubai : फिल्म रिलीज से एक दिन पहले सलमान खान( Salman Khan) -रश्मिका मँदाना( Rashmika Mandanna) मेकर्स और कास्ट प्रमोशन के लिए दुबई पहुंच गए हैं। जहां पर सिकंदर का जोर-शोर से प्रमोशन देखने को मिला। सलमान खान ने इस इवेंट की वीडियो शेयर की है ।

Image

Sikandar Shines at Dubai

Sikandar Shines at Dubai : सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म सिकंदर( Sikandar) आज रिलीज हो गई है। पिछले कई महीनों से सिकंदर का क्रेज फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। सलमान खान की दीवानगी इस कदर है कि फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो की होड में लगे हुए हैं। बीती रात शनिवार को सलमान खान अपनी टीम के साथ दुबई पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ भारी सिक्युरिटी नजर आई। सलमान खान और रश्मिका की फिल्म का नाम दुनिया की सबसे बड़े फेरिस व्हील पर चमका जिसे देखकर सलमान खान की अपनी खुशी नहीं रोक पाए।

फिल्म रिलीज से एक दिन पहले सलमान खान( Salman Khan) -रश्मिका मँदाना( Rashmika Mandanna) मेकर्स और कास्ट प्रमोशन के लिए दुबई पहुंच गए हैं। अब, एसके फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें दुबई के एआईएन में फिल्म की चमक के लिए चीयर करते देखा जा सकता है। यहां पर दुबई में ब्लूवाटर्स द्वीप पर स्थित एक विशाल फेरिस व्हील है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील है, जिसकी ऊंचाई 250 मीटर है और इस पर सिकंदर के प्रमोशन को चमकते हुए देखा जा सकता है, जबकि सलमान और रश्मिका सामने तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स के साथ उनके फैंस भी इस खुशी के पल में उनके साथ हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आई है जिसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना को दुबई में भारी सिक्युरिटी के बीच जाता देखा जा सकता है। दोनों स्टार्स फैंस से मिल रहे हैं और अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। सिकंदर को लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह नजर आ रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article