बॉलीवुड

दिलीप कुमार को देख इमोशनल हुईं सायरा बानो, पहले देखा पोस्टर फिर चूमने लगी चेहरा...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 10, 2022, 09:42 PM IST

कल लीजेंड्री एक्टर दिलीप साहब की 100वीं वर्षगांठ है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर मुंबई में दो दिन के लिए फिल्म फेस्टिवल प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में दिलीप साहब को देखकर इमोशनल हो गईं सायरा बानो। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

Image

saira bano (credit pic: instagram)

लीजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के 100वीं वर्षगांठ पर फिल्म फेस्टिवल हेरिटेज द्वारा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। फिल्म फेस्टिवल में जैसे ही अभिनेत्री सायरा बानू (Saira Banu) आईं। उन्होंने एक्टर के पोस्टर को प्यार से छुआ और काफी इमोशनल हो गईं। ये फिल्म फेस्टिवल मुंबई में दो दिन के लिए रखा गया है। इस फिल्म फेस्टिवल में वाहिदा रमन, आशा पारेख, दिव्या दत्ता, रमेश सिप्पी समेत कई कलाकार नजर आए। ये फिल्म फेस्टिवल 20 शहरों के 30 सिनेमाघरों में आयोजित किया जा रहा है। इस फिल्म फेस्टिवाल में दिलीप कुमार की ऑइकोनिक फिल्में आन, देवदास, राम और श्याम, शक्ति शामिल है।

फिल्म फेस्टिवल में सायरा ने कहा कि वे भारत के महानतम अभिनेता हैं। जब मैं 12 साल की की थी तब से वो मेरे पंसदीदा हीरो थे। मैंने उन्हें आन फिल्म में पहली बार देखा था। उन्हें बड़े पर्दे पर देखना हमेशा मेरे लिए खुशी की बात होगी।

दिलीप साहब को देखकर इमोशनल हुईं सायरा

कल दिलीप कुमार का जन्मदिन है। आपको बताते चलें कि दिलीप कुमार और सायरा बानो के बीच 22 सालों के एज गैप था। सायरा और दिलीप की शादी साल 1966 में 11 अक्टूबर को शादी हुई थी। दिलीप की चार्मिंग पर्सनैलिटी पर सायरा बानो 12 साल की उम्र में फिदा हो गई थी। 16 साल की उम्र में सायरा बानो को पता चला कि मुंबई के मराठा मंदिर मूवी हॉल में किसी आयोजन के लिए दिलीप कुमार आने वाले थे। सायरा भी अपने मां के साथ वहां पहुंचीं। लेकिन वक्त को कुछ और मंजूर था। दिलीप कुमार उस आयोजन में नहीं आ पाए। दिलीप कुमार से मिलने के लिए सायरा ने फिल्मी राह चुनी। जब वो पहली बार दिलीप कुमार से मिली तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गईं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article