बॉलीवुड

Devara: 'भैरा' बनकर पर्दे पर आतंक मचाएंगे सैफ अली खान, बर्थडे पर रिलीज हुआ एक्टर का लुक

Saif Ali Khan Look From Devara Reveals: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान, जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की मूवी 'देवारा' में नजर आने वाले हैं। वह मूवी में विलेन का किरदार अदा करेंगे। इससे जुड़ा सैफ अली खान का पहला लुक भी रिलीज हो गया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Image

saif ali khan

Saif Ali Khan Look From Devara Reveals: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान ने अपनी फिल्मों से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हीरो के साथ-साथ वह विलेन के किरदार में भी बखूबी ढल जाते हैं। इस बात का सबूत सैफ अली खान (Saif Ali Khan) कई मूवीज में दे भी चुके हैं। वहीं एक बार फिर वह 'देवारा' मूवी में भी विलेन बनते दिखाई देंगे। इससे जुड़ा सैफ अली खान का जबरदस्त लुक भी रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan), जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की 'देवारा' (Devara) मूवी में 'भैरा' का किरदार अदा करते दिखाई देंगे। एक्टर के बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज देते हुए मेकर्स ने 'भैरा' का पहला लुक भी साझा किया। सैफ अली खान अपने पोस्टर में बेहद गंभीर सोच में डूबे नजर आए। वहीं लंबे-लंबे घुंघरैले बालों ने सैफ अली खान के लुक को और भी जबरदस्त बना दिया। 'देवारा मूवीज' ने सैफ अली खान का लुक शेयर करते हुए लिखा, "हम टैलेंट के पावरहाउस को और उस इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो हर किरदार में जान फूंक देता है। भैरा यानी सैफ अली खान। बड़े पर्दे पर एक बड़ी टक्कर होने वाली है।"

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के इस लुक को लेकर फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि 'देवारा' फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म साल 2024 में अप्रैल तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बता दें कि सैफ से पहले जूनियर एनटीआर के लुक ने भी लोगों को हैरान कर दिया था।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article