बॉलीवुड

Saif Ali Khan Video: 'राम नहीं रख सकता अपने बेटे का नाम' सैफ अली खान के वीडियो पर फूटा फैंस का गुस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:24 PM IST

Saif Ali Khan Video: विक्रम वेधा शुक्रवार 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले ही बायकॉट गैंग फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहा है। सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने बेटे का नाम तैमूर रखने का बचाव कर रहे हैं। जानिए क्या कहा सैफ अली खान ने।

Image

Saif Ali Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 सितंबर को रिलीज हो गई है फिल्म विक्रम वेधा
  • सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है बायकॉट विक्रम वेधा
  • सैफ अली खान का पुराना वीडियो हुआ वायरल।

Saif Ali Khan old video: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म विक्रम वेधा रिलीज (Vikram Vedha Release) हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। ट्रोलर्स सैफ अली खान के एक पुराने बयान के आधार पर फिल्म के बहिष्कार करने के लिए कह रहे हैं। सैफ अली खान ने एक पुराने बयान में अपने बेटे का नाम तैमूर (Taimur Ali Khan) रखना का बचाव कर रहे हैं। वहीं, करीना कपूर भी मुगल शासकों की तारीफ कर रही हैं। गौरतलब है कि विक्रम वेधा इसी नाम पर बनी साउथ फिल्म का हिंदी रीमेक है।

सैफ अली खान ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा, 'मैं अपने बेटे का नाम अलेक्जेंडर नहीं रख सकता हूं। वास्तव में राम भी नाम नहीं रख सकते हैं। ऐसे में एक अच्छा सा मुस्लिम नाम क्यों नहीं हो सकता है।' वहीं, करीना कपूर (Kareena Kapoor) कहती हैं, 'जैसे वॉरियर, जैसे तैमूर।' गौरतलब है कि सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था तब काफी हंगामा हुआ था। हालांकि, करीना ने बाद में अपनी सफाई में कहा था कि तैमूर का मतलब होता है 'लोहा।' ये नाम लोहे की जैसी मजबूती को दिखाता है। 14वीं सदी में तुर्की राजा तैमूर लंग ने भारत आकर लूटपाट की थी।

एडवांस बुकिंग में ऐसा है विक्रम वेधा का हाल (Vikram Vedha Advance Booking)

विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग बेहद धीमी रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म के केवल दो करोड़ रुपए ही कमाई की है। विक्रम वेधा के साथ ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट वन भी रिलीज हो रही है। गौरतलब है कि विक्रम वेधा के जरिए ऋतिक रोशन लगभग तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऋतिक आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म वॉर में नजर आए थे। फिल्म ने 350 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था।

विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार निभा रहे हैं। सैफ और ऋतिक के अलावा राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं। साउथ की फिल्म विक्रम वेधा में विजय सेतुपति और आर. माधवन लीड रोल में थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article