बॉलीवुड

सैफ अली खान और पुलकित सम्राट की बनेगी जोड़ी, स्नेहा तौरानी संभालेंगी निर्देशन की कमान

Saif-Pulkit in Sneha Taurani's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स सैफ अली खान और पुलकित सम्राट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों एक्टर्स के हाथ रमेश तौरानी की बेटी स्नेह की नई फिल्म लगी है। फिलहाल फिल्म का टाइटल अभी तक जारी नहीं किया गया है।

Image

Images Credit: Instagram

Saif-Pulkit in Sneha Taurani's Next: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो जल्द ही स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इस मूवी का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि जाने-माने निर्माता रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा तौरानी करने वाली हैं। 27 अक्टूबर के दिन आई इस खबर ने फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। अभी तक मेकर्स ने इस मूवी के टाइटल की घोषणा नहीं की है लेकिन फिल्म की मुहूर्त सेरेमनी हो गई है।

सैफ-पुलकित के हाथ लगी स्नेहा की फिल्म

सैफ अली खान और पुलकित सम्राट की जोड़ी को फैन्स भी बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि टीम ने आज यानी 27 अक्टूबर, 2025 को मुहूर्त सेरेमनी होस्ट की है। टिप्स इंडस्ट्रीज के को-फाउंडर रमेश तौरानी पहले ही सैफ अली खान के साथ 'रेस' और 'रेस 2' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब उनकी बेटी स्नेहा तौरानी इस मूवी के निर्देशन की कमान संभालने वाली हैं।

स्नेहा तौरानी इस मूवी को डायरेक्ट करने से पहले रणबीर कपूर की 'वेक अप सिड' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी कई बॉलीवुड हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। सनी कौशल और रुखसार ढिल्लों स्टारर कॉमेडी-ड्रामा 'भांगड़ा पा ले' का निर्देशन स्नेह ने ही किया था। यह मूवी साल 2020 में रिलीज हुई थी और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म में श्रिया पिलगांवकर, स्वस्ति कपूर, सार्थक कक्कड़, परमीत सेठी, जयति भाटिया, समीर सोनी, शीबा चड्ढा, महावीर भुल्लर, सीमा कौशल और कमलेश गिल जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया था। इस मूवी को कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत, निकिता दत्ता और कुणाल कपूर अहम रोल में नजर आए थे। इस एक्शन फिल्म का प्रीमियर सीधे नेटफ्लिक्स पर हुआ था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article