बॉलीवुड

Saas Bahu aur Flamingo Trailer: बहू-बेटियों संग ड्रग्स का धंधा करेंगी डिंपल कपाड़िया, रिलीज हुआ धांसू ट्रेलर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 25, 2023, 12:08 PM IST

Saas Bahu aur Flamingo Trailer out: बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया स्टारर 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह वेबसीरीज जल्द ही डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फैंस वेब सीरिज के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। सीरीज में राधिका मदान भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Image

saas bahu aur flamingo official trailer out

KEY HIGHLIGHTS
  • 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर हुआ रिलीज।
  • डिंपल कपाड़िया ने दिखाया दमदार एक्शन।
  • वेब सीरिज में राधिका मदान भी नजर आने वाली हैं।

Saas Bahu aur Flamingo Trailer out: बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया स्टारर 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह वेबसीरीज जल्द ही डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फैंस वेब सीरिज के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। सीरीज में राधिका मदान भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। सास बहू और फ्लेमिंगो के ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया एक बिजनेस वूमेन के रोल में नजर आ रही हैं, हालांकि एक ऐसी बिजनेस वूमेन जो ड्रग्स का धंधा करती है। इस धंधे में उनके पार्टनर कोई और नहीं बल्कि उसकी ही बहू बेटियां हैं। डिंपल कपाड़िया यानी रानी बा, अपना घर चलाने के साथ-साथ जड़ी-बूटी और हेंडीक्राफ्ट का बिजनेस करती है। इस बिजनेस के पीछे रानी बा एक और धंधा करती है, जिसका नाम उन्होंने फ्लेमिंगो यानी (ड्रग्स) बताया है। वेब सीरीज का ट्रेलर रिजील होते ही तेजी से वायरल हो रहा है। इसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

डिंपल कपाड़िया ने दिखाया एक्शन अवतार

वेब सीरीज में डिंपल कपाड़िया एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं, जिसमें वह कहती हैं, 'मार्केट में हमसे ज्यादा चोखो माल कोई नहीं बना सकता।' सास बहू और फ्लेमिंगो का ट्रेलर देखने के बाद फैंस उम्मीद जता रहे हैं अब आखिरकार एक बेहतरीन वेबसीरीज देखने को मिलने वाली है। फिल्म के ट्रेलर से साफ हो गया है कि इसके कहानी राजस्थानी बैकग्राउंड की है। डिंपल कपाड़िया के लुक की तुलना कई लोग 'राम लीला' फिल्म में सुप्रिया पाठक के लुक से भी कर रहे हैं। इस बीच वेब सीरीज के ट्रेलर को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फैंस का मानना है कि अभी तक क्राइम वेब सीरीज में उन्होंने आदमियों को ड्रग्स से जुड़ा धंधा संभालते हुए देखा है, हालांकि वेब सीरिज में यह धंधा घर की बहू-बेटियां चलाती दिखेंगी। वेब सीरीज का एक डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिसमें डिंपल कहती हैं, 'बेटी और बहू भी धंधा संभाल सके हैं।' बता दें कि वेबसीरीज में डिंपल कपाड़िया के साथ-साथ राधिका मदान, अंगिरा धर और ईशा तलवार हैं। सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, आशीष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल और मोनिका डोगरा भी नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article