बॉलीवुड

Budget 2023 का क्या है RRR कनेक्शन? Harsh Goenka ने बताया सीक्रेट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 07:34 PM IST

Railways Renewables Reforms has A RRR Naatu Naatu Budget 2023: आरपीजी समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने बजट 2023 और RRR का तालमेल बिठाया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर और बजट 2023 के बीच एक आकर्षक संबंध बनाया है। यहां जानें क्या है वो कनेक्शन...।

Image

Budget 2023

Harsh Goenka said RRR Connection Railways Renewables Reforms: बजट 2023 इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि हर कोई नए घोषित उपायों के बारे में भारी चर्चा में उलझा हुआ है। इसी बीच आरपीजी समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने बजट 2023 और RRR का तालमेल बिठाया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर और बजट 2023 के बीच एक आकर्षक संबंध बनाया है।

हर्ष गोयनका ने RRR से की बजट 2023 की तुलना

ट्विटर पर हर्ष गोयनका ने लिखा कि क्यों उन्हें और उनके आरपीजी ग्रुप को बजट 2023 से प्यार है। उन्होंने लिखा, 'आरपीजी में हम इस बजट को क्यों पसंद करते हैं? यह एक बार फिर आरआरआर है! रेलवे रिन्यूएबल्स रिफॉर्म्स पूरे देश के लिए एक नाटू-नाटू बजट है जो हमें स्वर्णिम दुनिया को जीतने के लिए ट्रैक पर ला रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार, 1 फरवरी को बजट 2023 की घोषणा की। हालांकि, बजट में मनोरंजन क्षेत्र के लिए कोई उपाय नहीं था, जिसका अर्थ है कि मनोरंजन इंडस्ट्री अपरिवर्तित रहेगी।

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर आरआरआर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड विनिंग फिल्म रही है। एक्शन-एडवेंचर फिल्म ने गोल्डन ग्लोब जीता। इसके अलावा क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में आरआरआर ने नाटू-नाटू के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म में पुरुस्कार मिला। इसके तुरंत बाद ही, नाटू-नाटू सर्वश्रेष्ठ सॉन्ग केटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन पाया। प्रशंसक अब अकादमी पुरस्कार 2023 का सांस रोककर इंतजार कर रहे हैं!

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article