बॉलीवुड

EXCLUSIVE: सैफ अली खान को सिक्योरिटी देने पर रोनित रॉय ने की खुलकर बात, बोले 'अब कोई उन्हें टच...'

Ronit Roy On Saif Ali Khan's Security: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को हॉस्पिटल से कर डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता अपने घर पहुंच चुके हैं। सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अब मशहूर अभिनेता रोनित रॉय की सिक्यूरिटी एजेंसी उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे। रोनित रॉय ने भी इसपर खुलकर बात की है।

Image

Ronit Roy On Saif Ali Khan's Security

Ronit Roy On Saif Ali Khan's Security: 16 जनवरी की सुबह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उनके बांद्रा स्थित घर पर चोरी करने आए एक लुटेरे ने चाकू से हमला बोल दिया था। इस हमले में सैफ अली खान को 6 जगह चोटें आई थीं, जिनमें से 2 बेहद गंभीर थीं। इस घटना के बाद सैफ अली खान को उनके इब्राहिम अली खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर्स ने सैफ अली खान की सफल सर्जरी की और अब एकदम स्वस्थ हैं। सैफ अली खान पर हुए हमले को देखने अब अभिनेता ने अपनी निजी सुरक्षा मजबूत करने का फैसला किया है। सैफ अली खान को अब मशहूर एक्टर रोनित रॉय अपनी एजेंसी ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन के जरिए सुरक्षा प्रदान। इस दौरान रोनित रॉय (Ronit Roy) ने सैफ अली खान को सुरक्षा देने पर भी खुलकर बात की है।

सैफ अली खान को सुरक्षा देने पर बोले रोनित रॉय

सैफ अली खान को सुरक्षा देने पर अब रोनित रॉय ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया, 'हम उन्हें सुरक्षा देने जा रहे हैं। इस बात को सभी जानते हैं कि सैफ अली खान स्वस्थ हैं और घर वापस आ गए हैं। इसके अलावा मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं।' बीते दिन रोनित रॉय को सतगुरु शरण में देखा गया था, जहां सैफ पत्नी करीना कपूर खान और बच्चों तैमूर-जेह के साथ रहते हैं। रोनित रॉय वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भी बात करते दिखाई दिए थे।

बताते चलें सैफ अली खान को कल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हॉस्पिटल से निकलते हुए सैफ अली खान की कई पिक्स इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। इस दौरान अभिनेता के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान भी मौजूद थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article