बॉलीवुड

Renuka Shahane-Ashutosh Rana 25 साल बाद फिर बने दूल्हा-दुल्हन, बेटों की मौजूदगी में पहनाई एक-दूजे को वरमाला

Renuka Shahane-Ashutosh Rana Marry Again At 25th Marriage Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा शादी की 25वीं सालगिरह पर फिर दूल्हा दुल्हन बने और एक-दूजे को वरमाला पहनाई।

Image

रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा ने मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Renuka Shahane-Ashutosh Rana Marry Again At 25th Marriage Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। उन्होंने सिनेमा ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। रेणुका शहाणे ने सिनेमा के दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा संग शादी रचाई थी। वहीं शादी के 25 साल बाद वे दोनों एक बार फिर से दूल्हा दुल्हन बने हैं। रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा ने अब अपने बेटों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाईं। इससे जुड़ी रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) और आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें: Exclusive: ऐश्वर्या राय की बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा रेणुका शहाणे का गुस्सा, शाहरुख खान संग काम करने पर कही ये बात

    रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) और आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर एक-दूजे को फिर से वरमाला पहनाई। दोनों ने शादी की सालगिरह पर शानदार जश्न मनाया। इस दौरान आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की खुशी देखने लायक रही। इस खास मौके पर रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा ने घर में पूजा भी की, जिससे जुड़ी तस्वीर एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने पोस्ट के साथ लंबा-चौड़ा कैप्शन भी साझा किया। आशुतोष राणा ने लिखा, "आनंद से भरपूर समय तेजी से बीत जाता है, उसके गुजरने का पता ही नहीं चलता है। मानो कल की ही बात थी। देखते ही देखते आज मेरे और परमप्रिय रेणुका जी के विवाह के 25 साल पूरे हो गए हैं।" यह भी पढ़ें: Exclusive: रेणुका शहाणे ने शेयर किए 'हम आपके हैं कौन' के शूट के किस्से, एक्ट्रेस ने सलमान खान को बताया 'शरारती'
      रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की शादी की झलक

      रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की शादी की झलक

      रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) और आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) को उनकी शादी की सालगिरह के लिए फैंस और स्टार्स से भी खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें कि रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा ने साल 2001 में 25 मई को शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म प्रिव्यू के दौरान हुई थी। मुलाकात से दोस्ती और दोस्ती से प्यार का उनका सिलसिला शुरू हुआ। बताया जाता है कि करीब 3 साल की कोर्टशिप के बाद भी आशुतोष राणा, एक्ट्रेस रेणुका शहाणे को प्रपोज करने से कतरा रहे थे। उन्हें लगता था कि कहीं इससे उनकी दोस्ती पर भी असर न पड़े।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article