बॉलीवुड

Exclusive: ऐश्वर्या राय की बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा रेणुका शहाणे का गुस्सा, शाहरुख खान संग काम करने पर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 10, 2025, 06:40 AM IST

Renuka Shahane on Shah Rukh Khan And Aishwarya Rai: एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रेणुका शहाणे ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर बयान दिया जो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Zoom Youtube

Renuka Shahane on Shah Rukh Khan And Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रेणुका शहाणे की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी एक्ट्रेस का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी कोई बयान। इन सब के बीच रेणुका शहाणे का एक इंटरव्यू सामने आया है जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रेणुका शहाणे ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े मुद्दों पर बात की। रेणुका शहाणे ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पर कुछ ऐसा बोला जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

ऐश्वर्या राय को लेकर कही ये बात

रेणुका ने ऐश्वर्या राय बच्चन के मां बनने के बाद कांस रेड कार्पेट लुक्स पर हुई बॉडी शेमिंग के बारे में खुलकर बात की। रेणुका शहाणे ने कहा कि 'क्या हम उनकी सालों की लगातार अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट नहीं कर सकते? एक बड़ी कंपनी को आपको ड्रॉप करने में एक मिनट लग जाता है। और वो सालों से उस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं, हर साल हमें रिप्रेजेंट कर रही हैं। और हम सोचते हैं सिर्फ 'ओह इसमें ये पहना तो ठीक नहीं था। ओह नो' प्लीज मत करिए ये। अगर कुछ अच्छा कहने को नहीं है, तो मुंह बंद रखिए।' एक्ट्रेस ने ये भी माना कि फीमेल एक्टर्स पर बहुत प्रेशर है। कहा कि 'सोशल मीडिया के आने से अब तो अलग ही दुनिया हो गई है। कहर हो गया है, सचमुच, इतना जजमेंट लेकर जीना, इतना प्रेशर लेकर जीना एक्टर्स के लिए बहुत मुश्किल है, खासकर फीमेल एक्टर्स के लिए।'

शाहरुख खान संग काम करने पर दिया रिएक्शन

इसी इंटरव्यू में रेणुका शहाणे ने शाहरुख खान संग काम करने के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि “हमें शाहरुख खान पर बहुत गर्व है। उस वक्त भी उनका काम करने का तरीका ईमानदारी से भरा हुआ था। वो काम से आगे कुछ नहीं देखते थे। सेट पर 100 नहीं, 200 परसेंट देते थे। उनका एक ही लक्ष्य था जिस सीन में हैं, उससे सब कुछ निचोड़ लो। मैंने पहले दिन से ये एटीट्यूड देखा। शुरुआत में वो मेरे बारे में थोड़े शक्की थे क्योंकि मैंने पहले कभी काम नहीं किया था और वो फौजी कर चुके थे। वो पहले से पॉपुलर थे। जब उन्होंने मेरा पहला सीन देखा, जिसमें मैं नहीं थी, तो आए और बोले कि अच्छा किया तुमने।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article