बॉलीवुड

Exclusive: रेणुका शहाणे ने शेयर किए 'हम आपके हैं कौन' के शूट के किस्से, एक्ट्रेस ने सलमान खान को बताया 'शरारती'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 10, 2025, 05:51 AM IST

Renuka Shahane on Salman Khan: फिल्म हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) फेम एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने सलमान खान (Salman Khan) और फिल्म से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

Image

Image Source: Zoom Youtube

Renuka Shahane on Salman Khan: 90s की बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और फैमिली फिल्म हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) तो आज भी दिल जीत लेती है। सलमान खान (Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी ने सबको अपना दीवाना बना लिया था। सलमान खान की ये फिल्म एक बार फिर से खबरों में आ गई है इसकी वजह है रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) का इंटरव्यू जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर किए। तो वहीं सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा बताया जिसने सबका ध्यान एक्ट्रेस की तरफ खींच लिया।

रेणुका शहाणे ने सलमान खान को लेकर कही ये बात

सेट की यादें ताजा करते हुए रेणुका शहाणे ने फिल्म हम आपके हैं कौन की शूटिंग के दौरान ऑफ-कैमरा मजेदार पल शेयर किए। उन्होंने बताया, 'ऑफ कैमरा भी हमने खूब मजे किए। वो सीक्वेंस जहां अनुपम खेर जी 'वाह वाह रामजी' में लड्डू खाते हैं, उसमें बहुत सारी इंटरेस्टिंग चीजें हैं क्योंकि वो इतने अच्छे एक्टर हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। लक्ष्मीकांत (लक्ष्या) भी थे। लक्ष्या का सेंस ऑफ ह्यूमर इतना अच्छा है कि कोई उनका हाथ नहीं पकड़ सकता। और सलमान बहुत शरारती था। लेकिन प्रैंक नहीं करता था। वो खूब लेग पुलिंग करता था। वो शरारती था। वो सूरज जी के साथ बहुत कंफर्टेबल था क्योंकि मैंने प्यार किया कनेक्शन आज तक चल रहा है।' जब पूछा गया कि ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड ने देवर-भाभी रिलेशन ऑन-स्क्रीन निभाने में मदद की या नहीं, तो रेणुका ने कहा कि 'हां, बिल्कुल बहुत मदद करते थे। असल में हम ऐसे स्विच-ऑन, स्विच-ऑफ एक्टर्स नहीं हैं।'

शेयर किया गाने से जुड़ा किस्सा

बातचीत में उन्होंने सेट के माहौल के बारे में बताया और ऊटी में 'धिक ताना' गाने के शूट का किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, 'हम ऊटी धिक ताना धिक ताना गाने के लिए गए थे और वहां क्रिकेट सीक्वेंस वगैरह थे। फिर रीमा लागू (Reema Lagoo) और अनुपम खेर (Anupam Kher), सब, पूरी फैमिली साथ आ जाती थी। उस टाइम मेकअप वैन नहीं होती थीं। शॉट से पहले कपड़े बदलते थे, हम सब एक जगह बैठकर डंब शराड्स खेलते थे। सतीश शाह जी भी थे और हम स्टोरीज और कहानियां सुनाते थे। सूरज जी हमेशा कहते थे कि हम साइड में एक मराठी फिल्म भी शूट कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास बहुत सारे मराठी कैरेक्टर्स थे। सलमान आधा मराठी है। माधुरी पूरी मराठी है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article